Thursday, December 25, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में भव्य रूप से मनाया गया सुशासन दिवस, पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोहमुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किएराज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह: मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा—उनके आदर्श हरियाणा को नई दिशा दे रहे हैंपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर प्रदेश में सुशासन दिवस समारोह का किया गया आयोजनसुशासन दिवस पर हरियाणा भर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, मंत्रियों ने सुशासन के संकल्प को दोहरायासहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने नारनौल में ली जन परिवेदना समिति की बैठकविदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों में और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन:नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूद्वारा श्री फतेहगढ साहिब में पहुंचकर माथा टेका और अरदास की
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए

December 25, 2025 08:08 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभागों को ‘डिजिटल हरियाणा’ के सपने को हकीकत में बदलने में दिए गए उनके योगदान के लिए 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए। इनमें चार राज्य स्तरीय (फ्लैगशिप योजना) और पांच राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं।

 

यह अवार्ड पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय सुशासन दिवस के कार्यक्रम में दिये गए।

 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में सरकारी सेवा के दौरान डिजिटल माध्यम से कार्यों को सरल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में डिजिटल सुधार लागू कर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को समयबद्ध और सहज बनाने में योगदान दिया।

 

*राज्य स्तरीय पुरस्कार (फ्लैगशिप योजना) प्राप्त करने वाले विभाग/परियोजनाएँ: *

 

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग: स्मार्ट, सीमलेस और पेपरलेस – डीड रजिस्ट्रेशन का भविष्य

 

सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग:दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY)

 

हाउसिंग फॉर ऑल विभाग:ईडब्ल्यूएस प्लॉट/फ्लैट आवंटन नीति (लाइसेंसी कॉलोनियों में)

 

हारट्रोन: भविष्य उन्मुख तकनीकों के माध्यम से कौशल विकास का रूपांतरण

 

राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य विभाग/परियोजनाएँ:

 

प्राथमिक शिक्षा विभाग: पढ़े रोहतक, लिखे रोहतक

 

शिक्षा विभाग: कुशल बिजनेस चैलेंज

 

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग: फ्रॉम मेनेस टू मेंडेट – हरियाणा का ई-वेस्ट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट

 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग: हर घर छत

 

वित्त विभाग: ई-कुबेर- पारंपरिक बैंकिंग से ई-बैंकिंग

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में भव्य रूप से मनाया गया सुशासन दिवस, पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह
राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह: मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा—उनके आदर्श हरियाणा को नई दिशा दे रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर प्रदेश में सुशासन दिवस समारोह का किया गया आयोजन सुशासन दिवस पर हरियाणा भर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, मंत्रियों ने सुशासन के संकल्प को दोहराया सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने नारनौल में ली जन परिवेदना समिति की बैठक विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों में और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन:नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूद्वारा श्री फतेहगढ साहिब में पहुंचकर माथा टेका और अरदास की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के पंचकूला में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित किया मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगी केंद्र सरकार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की करी सराहना