Tuesday, November 18, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
बिहार: शपथग्रहण 20 नवंबर को, कल शाम पटना पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाहX और क्लाउडफ्लेर दुनियाभर में हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगइनमुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लियाश्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार की जीत जनता की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम- मुख्यमंत्रीहरियाणा ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ की श्रेणी में जीता तीसरा पुरस्कारनशा मुक्त भारत अभियान ने अब तक हजारों लोगों का जीवन बचाया - कृष्ण बेदीमुख्यमंत्री ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के नाम वन, वन्य जीव एवं जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का किया उद्घाटन
 
Haryana

हरियाणा ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ की श्रेणी में जीता तीसरा पुरस्कार

November 18, 2025 06:19 PM

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 में हरियाणा को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य (तृतीय स्थान)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राज्य की अनुकरणीय उपलब्धियों और एकीकृत एवं सतत जल प्रबंधन में निरंतर नेतृत्व को उजागर करता है।

 

यह पुरस्कार हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया। इस अवसर पर समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी.सोमन्ना भी उपस्थित रहे।

 

*यह उपलब्धि मजबूत व दूरदर्शी एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन दृष्टिकोण से प्रेरित*

 

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा की यह उपलब्धि उसके मजबूत और दूरदर्शी एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन दृष्टिकोण से प्रेरित है, जो दीर्घकालिक जल सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक योजना, सामुदायिक भागीदारी और तकनीकी प्रगति को संरेखित करता है। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए एकीकृत प्लान बनाया गया है।

 

*जल सरंक्षण के लिए हर व्यक्ति हो जागरूक, मिलेगे अच्छे परिणाम*

 

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को लेकर हम सभी का दायित्व बनता है इसको एक जन आंदोलन के रूप में लेकर चलना चाहिए। जब हर व्यक्ति जागरूक होगा तो जल सरंक्षण में और ज्यादा अच्छे परिणाम देखने को मिलेगें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अंतिम टेल तक पानी अच्छे तरीके से पहुचें इसको लेकर कार्य चलता रहता है।

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्थायी और समावेशी जल संसाधन प्रबंधन की दिशा में राज्य के सामूहिक प्रयासों को और मजबूत किया

 

उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के निरंतर मार्गदर्शन के लिए भी गहरी सराहना व्यक्त करता है, जिनके नेतृत्व ने स्थायी और समावेशी जल संसाधन प्रबंधन की दिशा में राज्य के सामूहिक प्रयासों को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड वाटर रिचार्ज पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है, इसके लिए और ज्यादा मेहनत करनी जरूरी चाहिए।

 

प्रदेश का सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए जल शक्ति मंत्रालय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है तथा जल स्थिरता के प्रति हरियाणा की दृढ़ प्रतिबद्धता को स्वीकार करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल को हार्दिक धन्यवाद देता है। छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा द्वारा फरवरी 2025 में प्रस्तुत किया गया था और मंत्रालय की ग्राउंड ट्रुथिंग टीम द्वारा इसका विस्तृत मूल्यांकन किया गया था।

 

इस अवसर पर समारोह में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल और प्रमुख अभियंता डॉ. सतबीर सिंह कादियान भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार की जीत जनता की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम- मुख्यमंत्री नशा मुक्त भारत अभियान ने अब तक हजारों लोगों का जीवन बचाया - कृष्ण बेदी मुख्यमंत्री ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के नाम वन, वन्य जीव एवं जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का किया उद्घाटन
साइबर ठगी के पीड़ितों को अब लोक अदालत के माध्यम से तुरंत मिलेगा रुका हुआ पैसा
ऑपरेशन ट्रैक-डाउन: हरियाणा पुलिस ने 9 दिनों में 2000 से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया; रोहित गोदारा गैंग का ₹10,000/- का इनामी सदस्य गिरफ्तार
बिहार चुनाव 2025: बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने सम्राट चौधरी को जीत की बधाई दी
बिहार का चुनाव पूरे हिन्दूस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है, क्योंकि दुनिया झूठे वायदे नहीं चाहती है बल्कि काम व विकास चाहती है’’ - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज
उन्नत फिंगरप्रिंट तकनीक से हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता: NAFIS का उपयोग कर दो महत्वपूर्ण मामले सुलझाए ऑपरेशन ट्रैक-डाउन: हरियाणा पुलिस की अपराधियों में बनी दहशत: 22 की खोली हिस्ट्रीशीट, 59 कुख्यात पहुंचें सलाखों के पीछे।