Tuesday, November 18, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
बिहार: शपथग्रहण 20 नवंबर को, कल शाम पटना पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाहX और क्लाउडफ्लेर दुनियाभर में हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगइनमुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लियाश्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार की जीत जनता की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम- मुख्यमंत्रीहरियाणा ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ की श्रेणी में जीता तीसरा पुरस्कारनशा मुक्त भारत अभियान ने अब तक हजारों लोगों का जीवन बचाया - कृष्ण बेदीमुख्यमंत्री ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के नाम वन, वन्य जीव एवं जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का किया उद्घाटन
 
Haryana

नशा मुक्त भारत अभियान ने अब तक हजारों लोगों का जीवन बचाया - कृष्ण बेदी

November 18, 2025 06:17 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पांच वर्ष पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक हजारों लोगों का जीवन बचाया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान पूरे देश में एक विशाल और प्रभावी आंदोलन बन चुका है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री फतेहाबाद में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने नागरिकों को नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूद्ध शपथ दिलाई जिसमें सभी ने मिलकर  राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि अब तक पूरे देश में विभिन्न स्तर पर आयोजित 7.39 लाख गतिविधियों के माध्यम से, यह अभियान 23.22 करोड़ से अधिक लोगों को संवेदनशील बनाने और शिक्षित करने में सफल रहा है। इनमें 7.82 करोड़ से अधिक युवा और 5.25 करोड़ से अधिक महिलाएं इस अभियान के मुख्य भागीदार बने हैं। उन्होंने कहा कि 17.11 लाख से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 20000 से अधिक मास्टर स्वयं सेवकों का सक्रिय सहयोग इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करता है।

 

श्री बेदी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आने वाली पीढिय़ों को दलदल से निकालने की पहल की गई है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशा स्वास्थ्य पर कूप्रभाव डालता है बल्कि नशा ताने-बाने को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 109 नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत में राज्य के 10 प्रमुख जिले जिनमें रोहतक, सिरसा, सोनीपत, हिसार, अम्बाला, फतेहाबाद, करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत तथा नूहं को शामिल किया गया था। इसके बाद अभियान का विस्तार करते हुए 4 और जिलों झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम एवं पंचकूला को जोड़ा गया।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने इस अभियान के साथ जोडऩे का काम किया है। इस अभियान को लेकर निबंध, रंगोली, राहगिरी, दौड़ इत्यादि की प्रतियोगिताएं करवाकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा केवल आदत ना समझे बल्कि नशा एक बीमारी है। इसे छोड़ा भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों से नफरत न करें उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में ले जाकर उनका ईलाज करवाएं।

 

इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, रागनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार की जीत जनता की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम- मुख्यमंत्री हरियाणा ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ की श्रेणी में जीता तीसरा पुरस्कार मुख्यमंत्री ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के नाम वन, वन्य जीव एवं जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का किया उद्घाटन
साइबर ठगी के पीड़ितों को अब लोक अदालत के माध्यम से तुरंत मिलेगा रुका हुआ पैसा
ऑपरेशन ट्रैक-डाउन: हरियाणा पुलिस ने 9 दिनों में 2000 से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया; रोहित गोदारा गैंग का ₹10,000/- का इनामी सदस्य गिरफ्तार
बिहार चुनाव 2025: बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने सम्राट चौधरी को जीत की बधाई दी
बिहार का चुनाव पूरे हिन्दूस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है, क्योंकि दुनिया झूठे वायदे नहीं चाहती है बल्कि काम व विकास चाहती है’’ - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज
उन्नत फिंगरप्रिंट तकनीक से हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता: NAFIS का उपयोग कर दो महत्वपूर्ण मामले सुलझाए ऑपरेशन ट्रैक-डाउन: हरियाणा पुलिस की अपराधियों में बनी दहशत: 22 की खोली हिस्ट्रीशीट, 59 कुख्यात पहुंचें सलाखों के पीछे।