Monday, September 29, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
राव नरेंद्र हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, हाईकमान ने उदयभान को हटाया; भूपेंद्र हुड्डा को फिर नेता प्रतिपक्ष बनायाचंडीगढ़:वोकल फॉर लोकल आज नारा बन चुका है- नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीपानीपत स्कूल मामला: बच्चों की बेरहमी से पिटाई के आरोप में प्रिंसिपल-ड्राइवर अरेस्टCM योगी ने एक बुजुर्ग महिला के कैंसर पीड़ित बेटे को अस्पताल एडमिट करायाकरूर भगदड़ पीड़ितों से मिलने जाएगा NDA का प्रतिनिधिमंडल, जेपी नड्डा का ऐलानउत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की घोषणा कीएशिया कप फाइनल: अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटएशिया कप फाइनल: तिलक वर्मा बने मैन ऑफ द मैच
 
Haryana

देश और समाज हित में बलिदान देने वाले सिख गुरूओं के आदर्शों पर चलें आमजन: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

September 28, 2025 07:10 PM

करनाल की कालिदास रंगशाला में रविवार को सिख सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश व समाज हित में बलिदान देने वाले सिख गुरुओं के आदर्शों पर चलना चाहिए। समाज में एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए और देश तोड़ने वालों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में सौंपे गए मांग पत्र पर कमेटी बनाकर मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

 

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने उपस्थित लोगों को क्रांतिकारी भगत सिंह जयंती की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि 1699 में गुरू गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिखों ने अनेक लड़ाइयां लड़ी।

 

हरियाणा सरकार ने अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने में सफलता हासिल की

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सिख गुरुओं के प्रकाशोत्सव को मनाया। एचएसजीपीसी की लड़ाई लड़ी और अलग कमेटी बनाने में सफलता मिली। ग्यारह साल के कार्यकाल में हरियाणा सरकार ने सिख समाज से जुड़ी अनेक मांगों को पूरा किया। हाल ही में हरियाणा सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है।

 

 गुरुओं ने धर्म और संस्कृति बचाने के लिए लड़ाई लड़ी: विधानसभा अध्यक्ष

 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सिख एक बहादुर कौम है। फख्र है  कि गुरुओं ने धर्म और संस्कृति बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और कुर्बानियां दीं, इन्हें सारी दुनिया मानती है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए वीर बाल दिवस पर अवकाश, गुरू नानक देव जी, गुरू गोबिंद सिंह जी और गुरू तेग बहादुर जी की जयंती मनाने का काम किया। करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद ने कहा कि 1984 के पीड़ितों को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा करने के बाद सिख समाज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। वहीं, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने 15 सूत्री मांगपत्र केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
राव नरेंद्र हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, हाईकमान ने उदयभान को हटाया; भूपेंद्र हुड्डा को फिर नेता प्रतिपक्ष बनाया
चंडीगढ़:वोकल फॉर लोकल आज नारा बन चुका है- नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
पानीपत स्कूल मामला: बच्चों की बेरहमी से पिटाई के आरोप में प्रिंसिपल-ड्राइवर अरेस्ट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में श्रमिकों को किया सम्मानित श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा व कल्याण को समर्पित हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए खोला करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का पिटारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में श्रमिकों की रहेगी अहम भूमिका - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में आज, श्रमिकों के कल्याण के लिए आज बड़ा दिन,सीएम गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय "श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह" में होंगे मुख्य अतिथि गुरुग्राम में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 5 युवकों की मौत वर्षों बाद हरियाणा में किसी जिले के डी.सी. ने पद पर पूरे किये निरंतर 3 वर्ष
धारूहेडा में बड़ी राहत : 18 साल बाद हटी हाईटेंशन लाइन, लोगों ने जताया आभार