Monday, September 29, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
राव नरेंद्र हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, हाईकमान ने उदयभान को हटाया; भूपेंद्र हुड्डा को फिर नेता प्रतिपक्ष बनायाचंडीगढ़:वोकल फॉर लोकल आज नारा बन चुका है- नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीपानीपत स्कूल मामला: बच्चों की बेरहमी से पिटाई के आरोप में प्रिंसिपल-ड्राइवर अरेस्टCM योगी ने एक बुजुर्ग महिला के कैंसर पीड़ित बेटे को अस्पताल एडमिट करायाकरूर भगदड़ पीड़ितों से मिलने जाएगा NDA का प्रतिनिधिमंडल, जेपी नड्डा का ऐलानउत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की घोषणा कीएशिया कप फाइनल: अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटएशिया कप फाइनल: तिलक वर्मा बने मैन ऑफ द मैच
 
Haryana

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में श्रमिकों की रहेगी अहम भूमिका - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

September 28, 2025 07:09 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को विकास के मार्ग पर अग्रणी बनाने में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उनके बल पर ही प्रदेश आज देश में सबसे तेजी से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भी श्रमिकों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों की भलाई, सुरक्षा और खुशहाली के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने की। कार्यक्रम का हरियाणा के सभी जिलों में लाइव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का भी अवलोकन किया।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हरियाणवी संस्कृति में श्रमिकों को हमेशा सम्मान मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि भारत के श्रमिकों की शक्ति अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की प्रगति की हर ईंट श्रमिकों की मेहनत और समर्पण से जुड़ी है और उनकी गरिमा के माध्यम से ही सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

 

हरियाणा की तरक्की में श्रमिकों का अतुलनीय योगदान- राव इंद्रजीत सिंह

 

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि हरियाणा की प्रगति और विकास में सबसे बड़ा योगदान उसके मेहनतकश किसान, मजदूर और श्रमिकों का है। उन्होंने विशेष रूप से गुरुग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में यह शहर छोटे म्युनिसिपल क्षेत्र से विकसित होकर आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप शहर बन गया है। श्रमिक वर्ग के बिना प्रदेश की औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की उपलब्धियां संभव नहीं होती। यह श्रमिक ही हैं, जो दूर-दराज से आकर हरियाणा को चार चांद लगा रहे हैं और उद्योगों के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में श्रमिकों का योगदान केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय दृष्टि से भी अतुलनीय है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकसित राष्ट्र – विकसित हरियाणा बनने की दिशा में अग्रसर - अनिल विज

 

समारोह की अध्यक्षता कर रहे श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन हरियाणा की वास्तविक प्रगति और विकास का प्रतीक है। पूरे प्रदेश में कर्मचारियों और उद्यमियों का सम्मान किया जा रहा है। 1966 में हरियाणा के गठन के समय किसी ने सोचा नहीं था कि यह प्रदेश देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। किसानों, कर्मचारियों और उद्यमियों की मेहनत से आज हरियाणा देश में सम्मान के साथ जाना जाता है। श्री अनिल विज ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिक और कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही उद्योग, निर्माण और उत्पादन के क्षेत्र में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही विकसित भारत की संकल्प यात्रा सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग लगाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बेहतरीन वातावरण है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें, बिजली, स्वास्थ्य और सुविधाओं के कारण हरियाणा देश के अग्रणी प्रदेशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने तकनीकी और उत्पादन क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी क्षमता साबित की है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर हैं।

 

कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
राव नरेंद्र हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, हाईकमान ने उदयभान को हटाया; भूपेंद्र हुड्डा को फिर नेता प्रतिपक्ष बनाया
चंडीगढ़:वोकल फॉर लोकल आज नारा बन चुका है- नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
पानीपत स्कूल मामला: बच्चों की बेरहमी से पिटाई के आरोप में प्रिंसिपल-ड्राइवर अरेस्ट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में श्रमिकों को किया सम्मानित श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा व कल्याण को समर्पित हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए खोला करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का पिटारा देश और समाज हित में बलिदान देने वाले सिख गुरूओं के आदर्शों पर चलें आमजन: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में आज, श्रमिकों के कल्याण के लिए आज बड़ा दिन,सीएम गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय "श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह" में होंगे मुख्य अतिथि गुरुग्राम में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 5 युवकों की मौत वर्षों बाद हरियाणा में किसी जिले के डी.सी. ने पद पर पूरे किये निरंतर 3 वर्ष
धारूहेडा में बड़ी राहत : 18 साल बाद हटी हाईटेंशन लाइन, लोगों ने जताया आभार