Monday, September 22, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभप्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में जीएसटी सुधार से होगा 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा : नायब सिंह सैनीकेंद्र और प्रदेश सरकार महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल रही है : मुख्यमंत्रीधार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में -डा. अरविंद शर्मा 23 सितंबर को मनाया जाएगा 'हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वादगृह मंत्रालय ने NSCN (खापलांग) और उसकी सभी शाखाओं को 5 साल के लिए अवैध घोषित कियादिल्ली: साकेत कोर्ट ने समीर मोदी की जमानत याचिका पर फैसला कल सुनाने का निर्णय लिया
 
Haryana

प्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में जीएसटी सुधार से होगा 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा : नायब सिंह सैनी

September 22, 2025 05:56 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधार से प्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा और यह प्रदेश व देश के आर्थिक विकास में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएंगे। यह जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों को राहत देंगे बल्कि आम उपभोक्ताओं के जीवन को भी सरल बनाएंगे। अहम पहलू यह है कि नागरिक अब कम जीएसटी का लाभ उठाकर स्वदेशी उत्पाद अपने घर लेकर आए। इन सुधारों से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को लाडवा के मेन बाजार में  प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर बचत उत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे।

  इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेशवासियों को अग्रसेन जयंती तथा नवरात्रों की बधाई और शुभकामनाएं देने के उपरांत  प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  मैन बाजार, संगम मार्केट होते हुए शहीद ढींगरा चौक पर पहुंचे और दुकानदारों, व्यापारियों को सरकार द्वारा नई लागू जीएसटी दरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और लोगों को स्वदेशी वस्तुएं और उत्पाद घर लाने की अपील की।

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा पर  भी माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने  जीएसटी में किए गए सुधारों और दी गई राहतों के बारे में अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जीएसटी सुधारों के लाभ और महत्व की जानकारी आमजन और व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए ‘जीएसटी जागृति अभियान’ शुरू किया गया है। यह अभियान 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना के तहत शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का पहला चरण 22 से 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से भाग लेंगे और प्रतिदिन चिह्नित मार्केट्स का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों को सुधारों की जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यापार मंडल और विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो। जीएसटी सुधारों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए जीएसटी सुधार, ईज ऑफ डूइंग, स्वदेशी और हरियाणा जैसे हैशटैग चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कर सुधारों की जानकारी देना ही नहीं है बल्कि लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं को अपनाने और स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने का भी संदेश देना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल व्यापारी वर्ग जागरूक होगा बल्कि आमजन को भी इन सुधारों का सीधा लाभ मिलेगा और हरियाणा व्यापारिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनेगा।

महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर श्री अग्रवाल सभा लाडवा के  के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ
केंद्र और प्रदेश सरकार महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल रही है : मुख्यमंत्री धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में -डा. अरविंद शर्मा 23 सितंबर को मनाया जाएगा 'हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’
मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद
नवरात्र के मौक़े पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसानों को एक और तोहफ़ा सरकार ने गेहूं के बीज में सब्सिडी में की बढ़ोतरी आगामी रबी सीज़न के लिए गेहूं के बीच में अब 1000 के बजाय 1075 रुपया प्रति क्विंटल मिलेगी सब्सिडी हरियाणा सरकार के विभिन्न एजेंसियों के ज़रिए सब्सिडाइज्ड सर्टिफाइड गेहूं किया जाएगा सप्लाई ये सब्सिडी गेहूं की फ़सल के समय पर बुआई ,उच्च गुणवत्ता की फ़सल और सर्टिफाइड बीज की वैराइटी को प्रोत्साहन में होगी लाभदायक
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा, थूक भी लो और चाट भी लो
गुरुग्राम में बिल्डर ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 से 30 राउंड चली गोलियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया श्रमदान , मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया हरियाणा के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां 30 सितम्बर तक अपने बीएलए नियुक्त करें- CEO