Monday, July 28, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार गुरुग्राम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : विकास गुप्ताथैंक यू! नायब सिंह सैनी जी, दिव्यांग परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए मिली सुविधाओं को लेकर सरकार के इंतजामों को सराहामनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुखहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, करंट के दावे पर प्रशासन का इनकारबीजापुर: 17 लाख रुपये के इनामी दो महिलाओं समेत 4 माओवादी मारे गएISIS समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के चर्च पर किया हमला, 21 लोगों की मौतपरीक्षा शुरू होते ही निरीक्षण के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंहप्रधानमंत्री मोदी का ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री नायब सैनी
 
Haryana

प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री नायब सैनी

July 27, 2025 04:44 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बूथ नंबर-28 पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘‘पंच कमल’’ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय ‘‘मन की बात कार्यक्रम’’ को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘‘मन की बात कार्यक्रम’’ ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक होता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, प्रवीण अत्रे, पार्षद सुरेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष टोनी सहित मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रतिभावान लोगों की प्रतिभा, हमारी संस्कृति और महान व्यक्तियों के व्यक्तित्व से देश के लोगों को अवगत कराते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर महीने के अंतिम रविवार को ‘‘मन की बात कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों के प्रेरणादायक कार्यों के बारे में बताते हैं जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है और देश भी आगे बढ़ता है।
सीईटी की परीक्षा के बारे में बोलते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत और परेशानी ना आए इसका पूरा ध्यान रखा गया है। यातायात से लेकर हर तरह की व्यवस्थाएं सरकार ने परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि बिना दबाव और खुशनुमा माहौल में हमारे युवाओं ने सीईटी की परीक्षा दी है। श्री सैनी ने कहा कि पुलिस, रोडवेज, प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने तन्मयता और निष्ठा से कार्य किया है जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीईटी की परीक्षा को पूरे हरियाणा ने पर्व के रूप में मनाया है। उन्होंने कहा कि सीईटी की परीक्षा को सफलता पूर्व संपन्न कराने के लिए हमारी टीम ने मिशन मोड पर काम कार्य किया है। एक सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कोई भी कार्य हो उसमें चैलेंज होता है, लेकिन जब उस कार्य को टीम रूप में किया जाता है तो चैलेंज आराम से पूरा हो जाता है।  

*एक पेड मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया रूद्राक्ष का पौधा*

मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल के प्रांगण में रूदाक्ष का पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने संदेश दिया कि हमें पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी लोग हर शुभ अवसर पर पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लें और खुद भी पौधा रोपण करें और दूसरों से भी कराएं।  

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार गुरुग्राम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : विकास गुप्ता
थैंक यू! नायब सिंह सैनी जी, दिव्यांग परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए मिली सुविधाओं को लेकर सरकार के इंतजामों को सराहा
परीक्षा शुरू होते ही निरीक्षण के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चंडीगढ़: हरियाणा में सपन्न हुई पहले दिन की CET की दोनों शिफ्टों की परीक्षा एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जिला नूंह में सीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण HTET 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित होगी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की किसानों से मुलाकात शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा