Saturday, July 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पार्लियामेंट मुलाकात कीउपराष्ट्रपति चुनाव का शिड्यूल अगले सप्ताह घोषित होने की संभावनादिल्ली में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई, 6 राज्यों के किसान नेता शामिल हुएउदयपुर फाइल्स' की रिलीज का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने रोक से किया इनकारबिहार विधानसभा के अंतिम सत्र का समापन 'बिहार गीत' के साथ हुआमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की किसानों से मुलाकातशहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीप्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

प्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 24, 2025 05:44 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पुलिस भर्ती निकाली जाएगी और इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 26-27 जुलाई को प्रदेशभर में सीईटी परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि वे परीक्षा केंद्रों तक सुचारू रूप से पहुंच सकें। लड़कियों के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को भी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ‌वीरवार को जिला चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लगभग 68 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 54 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लगभग 13 करोड़ 5 लाख रुपये लागत की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।  

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चरखी-दादरी की मिट्टी अपने आप में इतिहास की गवाही देती है। यहां की हवा में शौर्य है, यहां के कण-कण में वीरता बसती है। 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हो, आजादी की लड़ाई हो अथवा आजादी के बाद चीन व पाकिस्तान से होने वाले युद्ध हों, यहां के जवानों ने सदा वीरता की नई मिसाल कायम की है। परिश्रम, स्वाभिमान और परंपराएं ही इस क्षेत्र की पहचान हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बाढड़ा क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल होगा और यह विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

 

वर्ष 2014 से अब तक सरकार ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 495 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य किये

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 495 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 175 करोड़ रुपये के काम हुए थे। पिछले 10 वर्षों में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 203 घोषणाएं की गई। इनमें से 145 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 29 पर काम जारी है।

 

उन्होंने कहा कि चरखी-दादरी जिले के लिए कुल 474 घोषणाएं की गई। इनमें से 321 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 90 पर काम जारी है। हमारी सरकार ने चरखी-दादरी को दिसम्बर, 2016 में नया जिला बनाया। राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी का सुधार करने व इसे चारमार्गी बनाने का काम 170 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। गांव रावलधी के नजदीक दादरी का नये बाईपास के आर.ओ.बी. का निर्माण 27 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया गया है। दादरी के पुराने अस्पताल परिसर में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य केन्द्र भवन व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण 19 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में 2 लाख 73 हजार आयुष्मान-चिरायु कार्ड बनाए गए हैं। लगभग 30 हजार लोगों के मुफ्त इलाज के लिए 24 करोड़ रुपये की राशि के क्लेम दिए गए हैं।  

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार का अनुभव किया है। कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। जब वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक का पदभार संभाला, उस समय हमारी अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में 11वें स्थान पर थी और आज प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों की वजह से हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

 

राजनीति नहीं, जनसेवा करने के लिए नॉन-स्टॉप सरकार – मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र ने देश को एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ-साथ हम हरियाणा को विकसित भारत के विकास का इंजन भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है पूरे हरियाणा का संतुलित विकास, चाहे वह शहर हो या गांव। यही हमारा संकल्प है और इस मार्ग पर हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने बीते वर्षों में हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त करने और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया है और आज यहां से हम सब एक नया संकल्प लें कि हम हरियाणा को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में अग्रणी बनाएंगे। किसान, जवान, नारी और नवयुवक को सशक्त करेंगे। हमारी सरकार राजनीति नहीं, जनसेवा करने के लिए नॉन-स्टॉप सरकार है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता - श्रुति चौधरी

 

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि यह भूमि वीरों की है, यह भूमि संघर्ष और सेवा की मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और इस क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं को अब धरातल पर उतारा जा रहा है।

 

श्रीमती चौधरी ने कहा कि बताया कि इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग द्वारा जिले के लिए 125 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें पाइपलाइन, बोरवैल सोलर सिस्टम, रिचार्ज वेल, नहरों का निर्माण और जोहड़ों को नहरों से जोड़ने जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, 32 करोड़ रुपये की लागत से मकड़ानी गांव में ढाई एकड़ क्षेत्र में एक झील का निर्माण किया जाएगा, जो आसपास के गांवों में भूजल रिचार्ज का कार्य करेगी। यह परियोजना क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित होगी। उन्होंने बताया कि 40 करोड़ की लागत से बधवाना माइनर का पुनर्निर्माण भी जल्द शुरू होगा, जिससे लगभग 20 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की संवेदनशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण संभव हुआ है।

 

श्रीमती श्रुति चौधरी ने मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए निर्णयों की भी प्रशंसा की और कहा कि जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना लागू की जाएगी और महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स पर पूर्व में दर्ज मुकदमों को मुख्यमंत्री की अनुमति से वापस लिया जा रहा है।

 

दादरी क्षेत्र के लोगों की देश की रक्षा, सेवा और निर्माण में अग्रणी भूमिका - सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह

 

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा देश की रक्षा, सेवा और निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। चाहे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो या देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की बात हो, यह इलाका सदियों से मेहनतकश और समर्पित लोगों का रहा है। उन्होंने कहा कि आज यहां उमड़ी अपार भीड़ इस बात का प्रमाण है कि लोगों का भरोसा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में लगातार बढ़ रहा है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब श्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की बातें की जा रही थीं, लेकिन श्री नायब सिंह सैनी के मिलनसार स्वभाव, जनसेवा और कार्यशैली की बदौलत जनता ने 48 सीटें बीजेपी की झोली में डालने का काम किया। अगर पांच साल तक यह रफ्तार जारी रही तो हरियाणा में आने वाले चुनावों में एक बार फिर हमारी ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान सांसद ने सुझाव देते हुए कहा कि क्षेत्र के स्टेडियमों में गुणवत्ता युक्त ट्रैक बनाए जाएं ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खेलों में भी राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें।

 

बाढड़ा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार - विधायक उमेद पातुवास

 

बाढ़ड़ा के विधायक श्री उमेद पातुवास ने बाढड़ा क्षेत्र को आज 68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ड़ा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बिना किसी आग्रह के मुख्यमंत्री ने हलके के लिए विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी, जो सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज शहीद अरविंद सांगवान की प्रतिमा का अनावरण कर क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है, इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के सैनिक संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इसके अलावा, विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में मांगपत्र रखा।

 

विकास की नई इबारत लिख रहा है दादरी – विधायक सुनील सांगवान

 

चरखी दादरी के विधायक श्री सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के गठन के प्रथम छ माह में ही दादरी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिनका लाभ न केवल दादरी बल्कि आस-पास के इलाकों को भी मिलेगा। चरखी दादरी विकास की एक नई इबारत लिख रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बजट में भी मुख्यमंत्री ने दादरी के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने दादरी में 100 बेड के अस्पताल को  200 बेड का करने की घोषणा की, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, एक आधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाने की भी घोषणा बजट में की गई। इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ केवल दादरी नहीं, बल्कि आसपास के बाढड़ा और अन्य क्षेत्रों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीसीआई से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्या का भी समाधान होगा।

 

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की किसानों से मुलाकात शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा
हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण,नवनिर्मित इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन,कालका से कलेसर तक एडवेंचर ट्रैक हुआ शुरू, मुख्यमंत्री ने ट्रैकिंग के लिए समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना,थापली में पंचकर्म सेंटर का जायजा लेकर मौजूद सुविधाओं का भी लिया जायजा
शिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में किया जलाभिषेक , भगवान शिव से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की करी कामना
हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढावा/प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज पंचकूला के शहरी विकास को नई गति दे रहा है पीएमडीए, स्वच्छता, सड़कों व आधारभूत ढांचे पर फोकस – सीईओ के मकरंद पांडुरंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की करी गहन समीक्षा
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने अशीम घोष को राज्यपाल की दिलवाई शपथ,हरियाणा प्रदेश के 19वें राज्यपाल बने अशीम घोष