Friday, July 04, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
अंबाला से मुलाना तक महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई जाएगी ताकि महिलाओं/कन्याओं को बस में सुगम सफर करने में आसानी हो- परिवहन मंत्री अनिल विजचंडीगढ़ : विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा करेंगे मैंगो मेले का उद्घाटन मुगलकालीन यादवेंद्र गार्डन, पिंजौर में 4 जुलाई से शुरू होगा मैंगो मेला कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे साथ 32वें मैंगो मेले को लेकर तैयारियां पूरी शुक्रवार शाम 5 बजे पिजौर में होगा उद्घाटन समारोहवायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा का रोडमैप तैयारहरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व: हरविन्द्र कल्याणविकसित राष्ट्र निर्माण में शहरी निकाय की अहम भूमिका: ओम बिरलाप्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने की राह दिखाएगा स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन: नायब सिंह सैनीHSSC ने किया ग्रुप D के 7596 पदों का रिज़ल्ट घोषितचंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए खास निर्देश,मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पुख़्ता हो
Haryana

हरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व: हरविन्द्र कल्याण

July 03, 2025 04:38 PM

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जिस पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण मानवता को गीता ज्ञान और कर्म का संदेश दिया, उसी धरती पर देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होना, न केवल हरियाणा विधानसभा बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई विकास की अच्छी प्रक्रियाओं के प्रसार में शहरी निकायों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

श्री कल्याण गुरुवार को मानेसर स्थित आईकैट-2 परिसर सभागार  में आयोजित देश के शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वागत संबोधन कर रहे थे।

 विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, महिलाओं और युवाओं को समर्पित है। सम्मेलन में संवाद और चर्चा के माध्यम से जो अच्छी प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आएंगे, उन्हें जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे। हरियाणा की धरती पर मिले अनुभवों को देशभर में प्रसारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हाल ही में पटना में आयोजित राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में जो प्रस्ताव पारित किए गए थे, उनका समर्थन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण में भी किया है। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि विधायी संस्थाएं जिनमें संसद, विधानसभाएं, शहरी निकाय व पंचायतें मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें इसी उद्देश्य को लेकर आज यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह पहल आने वाली पीढिय़ों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और यहां से निकले विचार विधायिकाओं की भूमिका को सक्रिय, प्रभावी, सहभागी और जनहितकारी बनाने में सहयोग करेंगे।

 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण एवं उपाध्यक्ष डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। 

 

शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है: विपुल गोयल 

शहरी निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा सरकार के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय नागरिक सेवा एवं नागरिक संपर्क की प्रथम एवं अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है। लोकतंत्र की सबसे छोटी नहीं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील इकाई हैं। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण व देश भर से आए शहरी निकाय जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अंबाला से मुलाना तक महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई जाएगी ताकि महिलाओं/कन्याओं को बस में सुगम सफर करने में आसानी हो- परिवहन मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ : विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा करेंगे मैंगो मेले का उद्घाटन मुगलकालीन यादवेंद्र गार्डन, पिंजौर में 4 जुलाई से शुरू होगा मैंगो मेला कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे साथ 32वें मैंगो मेले को लेकर तैयारियां पूरी शुक्रवार शाम 5 बजे पिजौर में होगा उद्घाटन समारोह वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा का रोडमैप तैयार
विकसित राष्ट्र निर्माण में शहरी निकाय की अहम भूमिका: ओम बिरला
प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने की राह दिखाएगा स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन: नायब सिंह सैनी
HSSC ने किया ग्रुप D के 7596 पदों का रिज़ल्ट घोषित
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए खास निर्देश,मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पुख़्ता हो सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि तीन दिन बढ़ाई, अब खरीद 3 जुलाई तक इग्नू का उद्देश्य कौशल एवं ज्ञान आधारित शिक्षा देना' उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की समीक्षा बैठक