Tuesday, June 24, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में जल्दी होगी राजनीतिक नियुक्तियां इस हफ्ते राजनीतिक नियुक्तियां की लिस्ट होगी जारीहरियाणा एसटीएफ और बदमाश रोमिल वोहरा के बीच चली गोलियां यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर का आरोप था, रोमिल पर हरियाणा एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में रोमिल वोहरा की मौतकाग़ज़ नहीं, ज़मीन पर उतरे एमडी, पानीपत थर्मल में बारीकी से लिया हर विभाग का जायज़ाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलकर धारा 370 को किया समाप्त - नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने कुलपतियों से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों पर जोर देने का किया आह्वानहरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनीं लोगों की समस्याएं अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशबीएलओ की भूमिका अहम: मतदाता सूची से लेकर वोटर स्लिप वितरण तक निभा रहे जिम्मेदारी— ए.श्रीनिवासनपंचकूला के बुडनपुर और केदारपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्रों में पुस्तकालयों का उद्घाटन
Haryana

हरियाणा एसटीएफ और बदमाश रोमिल वोहरा के बीच चली गोलियां यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर का आरोप था, रोमिल पर हरियाणा एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में रोमिल वोहरा की मौत

June 24, 2025 09:25 AM

गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस गोलीबारी में STF के 2 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोमिल वोहरा पर यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शांतनु हत्याकांड जैसे संगीन अपराधों के आरोप थे। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। अंबाला STF के DSP अमन कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर था। काला राणा और नोनी राणा लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। रोमिल करीब 8 महीने पहले इस गैंग से जुड़ा थाजानकारी के अनुसार, हरियाणा STF को गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास मौजूद है। इसके बाद STF ने इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF ने रोमिल को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोलीबारी की, जिसमें रोमिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में STF के दो जवान एसआई प्रवीण और एसआई रोहन भी घायल हुए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रोमिल का आपराधिक इतिहास

रोमिल वोहरा का नाम हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था। यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत पुलिस के पास थे। इसके अलावा, वह हत्या, लूट, और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल थाहरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 2 लाख का इनाम था, क्योंकि उसने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराध किए थे। वह यमुनानगर के कांसापुर रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, उसने 8 महीने के अंदर ही 4 मर्डर किए थे। रोमिल की उम्र केवल 22 साल थी और वह BA तक पढ़ा था।

शराब ठेकेदार सहित 3 की हत्या

रोमिल दिसंबर 2024 यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था। यहां उसने गोलनी के रहने वाले भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई वीरेंद्र राणा और उन्हेडी के निवासी शराब ठेकेदार अर्जुन राणा और उत्तर प्रदेश के शामली के गांव मखमूलपुर के रहने वाले पंकज मलिक की हत्या की थी।।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में जल्दी होगी राजनीतिक नियुक्तियां इस हफ्ते राजनीतिक नियुक्तियां की लिस्ट होगी जारी काग़ज़ नहीं, ज़मीन पर उतरे एमडी, पानीपत थर्मल में बारीकी से लिया हर विभाग का जायज़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलकर धारा 370 को किया समाप्त - नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों पर जोर देने का किया आह्वान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनीं लोगों की समस्याएं अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बीएलओ की भूमिका अहम: मतदाता सूची से लेकर वोटर स्लिप वितरण तक निभा रहे जिम्मेदारी— ए.श्रीनिवासन पंचकूला के बुडनपुर और केदारपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्रों में पुस्तकालयों का उद्घाटन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों संग बैठक की
स्वस्थ, निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली अपनाए* : *राकेश शर्मा एडवोकेट