Thursday, June 05, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकेन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एक दिवसीय पंजाब दौरे पर, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से करेंगे संवादवन नेशन-वन राशन कार्ड योजना’ के अंतर्गत अन्य प्रदेशों के लाभार्थियों को राशन वितरण में हरियाणा देश में लगातार अग्रणीहरियाणा सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में तैयार किया अनुकूल वातावरण: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीजनकल्याण के लिए समर्पित रहा है केंद्र सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल: कृष्ण लाल पंवारकृषि मंत्री का एपल गार्डन और सब्जी मंडी का दौराहरियाणा के मुख्य सचिव ने की सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षाकुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करना करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

सेमी कंडक्टर मिशन में भूमिका निभाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

June 03, 2025 04:57 PM
 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय भारत सरकार के सेमी कंडक्टर मिशन से कदमताल करते हुए पीजी डिप्लोमा इन सेमी कंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग शुरू करेगा। यह प्रोग्राम इस सत्र से शुरू होगा। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार की सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में वरीयता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। देश की कई बड़ी कंपनी इस क्षेत्र में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। 
भारत दुनिया में सेमी कंडक्टर निर्माण की धुरी बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसका उल्लेख कई बार कर चुके हैं और केंद्र सरकार इस दिशा में बड़ी पहल कर रही है। इसी के दृष्टिगत श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सेमी कंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग पर आधारित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यायल में भारत सरकार की प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े कई और नए प्रोग्राम शुरू करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से युवाओं को इंडस्ट्री के लिए जॉब रेडी बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को क्रियान्वित करने की दिशा में ही विश्वविद्यालय में शीघ्र एक सेमी कंडक्टर लैब स्थापित करने की भी योजना है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग इंडस्ट्री 4.0 डिपार्टमेंट के अंतर्गत चलाया जाएगा। 
इंडस्ट्री 4.0 डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने बताया कि यह अपने आप में एक यूनिक प्रोग्राम होगा। दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में स्थापित सेमी कंडक्टर आधारित कई बड़ी कंपनी हमारे साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। वह इंडस्ट्री पार्टनर और प्लेसमेंट के लिहाज से हमारे लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने बताया कि सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में भारत एक हब के रूप विकसित हो रहा है। आज पूरी दुनिया में सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने के उद्देश्य से यह नया प्रोग्राम शुरू कर रहा है। 


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना’ के अंतर्गत अन्य प्रदेशों के लाभार्थियों को राशन वितरण में हरियाणा देश में लगातार अग्रणी हरियाणा सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में तैयार किया अनुकूल वातावरण: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है केंद्र सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल: कृष्ण लाल पंवार कृषि मंत्री का एपल गार्डन और सब्जी मंडी का दौरा हरियाणा के मुख्य सचिव ने की सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करना करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
जिला पुलिस और वकीलों की आपसी समन्वय बैठक होगी जुलाई माह में पंचकूला पुलिस आयुक्त से जिला बार एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने की शिष्टाचारिक भेंट
विधायक अशोक अरोड़ा थानेसर नगर परिषद प्रकरण , विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा, स्पीकर हरविन्द्र कल्याण को कल मिले थे कांग्रेस विधायक , स्पीकर को दी थी लिखित शिकायत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी क्वालिटी भी बताए कि वो बारात वाले घोड़े हैं, लंगड़े या जंगी घोड़े हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
रेशनलाइजेशन कमीशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी 18 रिपोर्ट