Sunday, June 01, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
डॉ. सुमिता मिश्रा ने कंट्रोल रूम से राज्यव्यापी ‘ऑपरेशन शील्ड’ का नेतृत्व किया’दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 60 साल की बुजुर्ग की मौतऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है- PM मोदीपंजाब उपचुनाव: बीजेपी ने लुधियाना पश्चिम सीट के लिए जीवन गुप्ता को उम्मीदवार बनायाआज का दिन आत्म मंथन और संकल्प का दिन -नायब सैनी, मुख्यमंत्री लेखनी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका : मुख्यमंत्रीहरियाणा आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के लिए 31 मई को राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” आयोजित करेगा - डॉ. सुमिता मिश्रामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Haryana

लेखनी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

May 30, 2025 06:25 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज़ादी के बाद से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। उन्होंने राष्ट्रहित में अपनी लेखनी को आधार बनाने वाले सभी पत्रकारों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्तंभ है और यही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। 

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधा कृष्णन ऑडिटोरियम में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कलम के प्रहरियों को सलाम किया। अधिवेशन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व बाबा कपिलपुरी जी महाराज विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ अधिवेशन का शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि नारद मुनि के वंशज होने के नाते पत्रकारिता के धर्म का निर्वाह कर रहे सभी मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह पावन दिवस हमारे पंचम गुरु 'श्री गुरु अर्जन देव जी' की शहादत को नमन करने का दिन भी है, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। साथ ही उन्होंने  अरूट महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया।  अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है और हमारा राष्ट्र विश्व में अग्रणी बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

 

देश की आजादी के आंदोलन में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले विचार निर्माता पत्रकार ही होते हैं, जिनके निरंतर सहयोग से राष्ट्र उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हरियाणा सरकार भी मीडिया के हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है। समाज में नई चेतना उत्पन्न करते हुए योजनाओं से लाभान्वित करने में मीडिया की सक्रिय भूमिका सदैव प्रशंसनीय है । उन्होंने मीडिया बंधुओं  को सरकार की कुशल कार्यशैली के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए नैतिक पत्रकारिता पर फोकस करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया कि मीडिया फ्रेंडली माहौल सरकार दे रही है ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपनी लेखनी का इस्तेमाल समाज हित में कर सकें।

 

मुख्यमंत्री ने हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वार्षिक अधिवेशन में 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही यूनियन की ओर से रखी गई मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर नगर निगम रोहतक के मेयर रामअवतार बाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका सहित प्रशासन की ओर से मंडल आयुक्त पी.सी.मीणा, एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार, डीसी धर्मेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
डॉ. सुमिता मिश्रा ने कंट्रोल रूम से राज्यव्यापी ‘ऑपरेशन शील्ड’ का नेतृत्व किया’
आज का दिन आत्म मंथन और संकल्प का दिन -नायब सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के लिए 31 मई को राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” आयोजित करेगा - डॉ. सुमिता मिश्रा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
चंडीगढ़ - सीएम हाउस को लेकर आई कॉल, हरियाणा सचिवालय को भी मिली धमकी, सीएम हाउस और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाई गई ।
केवल नारी ही नहीं, समस्त मानव समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं अहिल्याबाई होल्कर का जीवन:मनोहर लाल, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री
55 सालों तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस किसानों की हालत की जिम्मेदार – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान करनाल के सालवन गांव में भव्य तरीके से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती देश के विकास की रफतार तेज करने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत- अनिल विज