Saturday, May 31, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 60 साल की बुजुर्ग की मौतऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है- PM मोदीपंजाब उपचुनाव: बीजेपी ने लुधियाना पश्चिम सीट के लिए जीवन गुप्ता को उम्मीदवार बनायाआज का दिन आत्म मंथन और संकल्प का दिन -नायब सैनी, मुख्यमंत्री लेखनी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका : मुख्यमंत्रीहरियाणा आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के लिए 31 मई को राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” आयोजित करेगा - डॉ. सुमिता मिश्रामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणाचंडीगढ़ - सीएम हाउस को लेकर आई कॉल, हरियाणा सचिवालय को भी मिली धमकी, सीएम हाउस और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाई गई ।
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्तों को मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

May 27, 2025 06:05 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिलों में बाढ़ सुरक्षा प्रयासों की निगरानी कर रहे सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में मानसून सीजन से पहले ड्रेनों  की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस कार्य के लिए उन्हें तुरंत एक शेड्यूल बनाने और कार्य की निगरानी के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि ड्रेन की सफाई का कार्य हर हाल में 15 जून, 2025 से पहले पूरा हो सके।  

 

इसके अतिरिक्त, फील्ड में  कार्यरत सभी अधीक्षण अभियंताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके संबंधित क्षेत्रों में ड्रेनों की सफाई सही तरह से की जाए।

 

मुख्यमंत्री आज यहां सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ अल्पकालिक बाढ़ सुरक्षा कार्यों तथा ड्रेनों  की आंतरिक सफाई  की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

ड्रेनों  की आंतरिक सफाई  की वर्तमान गति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून आने में बहुत कम समय बचा है और अभी यह काम शेष है।  उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करते हुए इस सम्बन्ध में सभी लंबित कार्यों को बिना देरी के पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी अन्य प्रशासनिक सचिवों के साथ 10 जून को फिर से इस कार्य  प्रगति की समीक्षा करेंगे। यदि किसी अधिकारी की ओर से कोई लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ  सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में ली जाएगी।

 

बाढ़ सुरक्षा के व्यापक उपायों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी अल्पकालिक उपायों पर फोकस करते हुए बाढ़ नियंत्रण से संबंधित चल रही योजनाओं को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए आवश्यक पंपों की स्थिति और उपलब्धता का आकलन करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को विशिष्ट क्षेत्रों में जलभराव के कारणों की पहचान करने तथा स्थायी समाधान प्रदान करने के लिए लक्षित योजनाएं बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पंचायतों द्वारा अनुशंसित बाढ़ सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने टांगरी और मारकंडा नदियों में गाद निकालने के काम की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान बताया गया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मानसून के दौरान जल भंडारण के लिए एसवाईएल और हांसी-बुटाना लिंक नहरों के मौजूदा चैनलों का उपयोग करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहा है। इस योजना में ड्रेनों सहित घग्गर नदी के पानी को इन दोनों नहरों में भेजना और पानी को रोकने के लिए अस्थायी अवरोधों का निर्माण करना शामिल है। इस पहल का उद्देश्य न केवल बाढ़ नियंत्रण और भूजल को रिचार्ज करना है, बल्कि सिंचाई की जरूरतों को पूरा करना भी है।

 

बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं राजस्व) श्रीमती सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा, दोनों विभागों के इंजीनियर-इन-चीफ एवं मुख्य अभियंता भी  मौजूद थे।  जिला उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आज का दिन आत्म मंथन और संकल्प का दिन -नायब सैनी, मुख्यमंत्री लेखनी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री हरियाणा आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के लिए 31 मई को राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” आयोजित करेगा - डॉ. सुमिता मिश्रा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
चंडीगढ़ - सीएम हाउस को लेकर आई कॉल, हरियाणा सचिवालय को भी मिली धमकी, सीएम हाउस और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाई गई ।
केवल नारी ही नहीं, समस्त मानव समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं अहिल्याबाई होल्कर का जीवन:मनोहर लाल, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री
55 सालों तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस किसानों की हालत की जिम्मेदार – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान करनाल के सालवन गांव में भव्य तरीके से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती देश के विकास की रफतार तेज करने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत- अनिल विज