Monday, June 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनीगुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनीऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’पत्रकार हितों के लिए आगे आई एमडब्ल्यूबी, परिवहन मंत्री अनिल विज को सौंपा मांगपत्र661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारीLPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गईमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह से की मुलाकातएम डब्ल्यू बी देगा हिमाचल के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी का तोहफा लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में
 
Haryana

प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री

March 12, 2025 09:43 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जब प्रदेश में हर जिला स्तर पर मैडिकल कॉलेज बन कर तैयार हो जाएंगे तो एमबीबीएस में दाखिले की सीटें भी बढ़कर 3600 हो जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में बोल रही थी।

उन्होंने लिंगानुपात के अंतर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में लिंगानुपात को समान करने के लिए प्रयासरत है , यह एक सामाजिक कार्य है। इसमें विपक्ष के सदस्यों को भी जनता को जागरूक करने में सहयोग करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने हरियाणा में पानीपत की धरती से "बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ" अभियान की शुरुआत की थी। वर्ष 2014 में लड़कियों का लिंगानुपात 1000 लड़कों की तुलना में मात्र 871 था , लेकिन प्रधानमंत्री के आह्वान और हरियाणा सरकार के प्रयासों की बदौलत अब यह लिंगानुपात 910 तक पहुँच गया है। लेकिन प्रदेश सरकार इस अनुपात को समान करने के लिए गहन प्रयास कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन के आरंभ में राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ लोगों ने चुनाव के दौरान भ्रमित करने की कोशिश की , लेकिन राज्य की जागरूक जनता ने उनकी नहीं सुनी और भाजपा को वोट देकर सरकार बनाने का काम किया। उन्होंने बताया कि वे जब चुनाव के दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए जाती थी तो युवा कहते थे कि वर्तमान सरकार ने उनको बिना पर्ची -बिना खर्ची के मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी दी है , इसीलिए वे आपको वोट देंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा सरकार 36 बिरादरी की सरकार है , सभी वर्गों का समान विकास हो रहा है।

कुमारी आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बातों के सच्चे और वादों के पक्के हैं। अपने वायदे के अनुसार श्री नायब सिंह सैनी ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 24 हजार युवाओं को जॉइनिंग लैटर दे दिए थे।

उन्होंने दक्षिणी हरियाणा के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों की सारांश रूप में जानकारी देते हुए कहा कि पहले कई सरकारें आई लेकिन हमारे क्षेत्र की नहरें सूखी ही रही। भाजपा सरकार आने के बाद दक्षिणी हरियाणा को सूखे से  मिली है और पिछले दस साल से नहरों में पानी आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा है उन्हें मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वे दक्षिणी हरियाणा के नीचे गए हुए भूमिगत जलस्तर को ऊपर लाने के लिए और अधिक काम करेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में देशभर में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि "आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना" ने गरीब लोगों को बिमारियों के इलाज में होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त किया है। हरियाणा सरकार ने इस योजना से एक कदम आगे बढ़कर राज्य में चिरायु योजना को भी लागू किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इन योजनाओं पर 1500 करोड़ खर्च हुए हैं जिनसे करीब 40 लाख परिवारों को सहायता राशि मिली है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य के बजट में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।  वर्ष 2014 में जहां प्रदेश में 2800 करोड़ रुपए का स्वास्थ्य का बजट था , वहीँ  वर्ष 2024 - 25 का बजट 10 हजार करोड़ तक भाजपा सरकार ने बढ़ा दिया।  इस बार फिर इस बजट में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य बजट का 55 - 60 प्रतिशत हिस्सा आयुष्मान योजना में खर्च किया जा रहा है।

कुमारी आरती सिंह राव ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लोगों की सरकार ने प्रदेश का जो स्वास्थ्य बिगाड़ा था , उसको हमारी सरकार सुधारने में लगी हुई है।

उन्होंने बताया कि अभी पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 1090 नवचयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए थे , उनसे काफी रिक्तियां भर गई हैं।  डॉक्टरों के बाकी खाली पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रदेश हितैषी सोच के अनुसार हर जिला में मैडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जहां राज्य के मैडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले की केवल  700 सीटें होती थी , वही अब बढ़कर 2185 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब जिला स्तर पर सभी मैडीकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे तो ये सीटें 3600 हो जाएंगी , इसके बाद प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी।

उधर , हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि हिसार के आजाद नगर में शहरी स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण किया जाएगा।

यह केंद्र फिलहाल एक निजी भवन में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 20 जून 2024 को हिसार की (गंगवा रोड़ पर) साकेत कालोनी के सामुदायिक केन्द्र के पास कृषि भूमि पर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग के नाम पर आवश्यक भूमि हस्तांतरित होते ही शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण शुरू  कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आजाद नगर का यह शहरी स्वास्थ्य केन्द्र  हिसार के 200 बिस्तरीय जिला नागरिक अस्पताल से  मात्र 7 कि०मी० की दूरी पर स्थित है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’
पत्रकार हितों के लिए आगे आई एमडब्ल्यूबी, परिवहन मंत्री अनिल विज को सौंपा मांगपत्र
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह से की मुलाकात
पेड़ लगाकर उसे बचाना भी उतना ही जरूरी है – गजेंद्र फौगाट
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा: मुख्यमंत्री शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : परिवहन मंत्री अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात एचएसआईआईडीसी एजेंसी करेगी गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल का निर्माण
हरियाणा में ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जारी,3007 लोगों की लगी नौकरी