Wednesday, October 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम • हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ • हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला • वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग • तथ्यों को प्रोपेगैंडा से अलग करने की ज़रूरत • विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग
Haryana

परिवहन मंत्री अनिल विज ने मात्र पांच रुपए में खाने की थाली सेवा की अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर की शुरूआत, यात्रियों, स्टाफ व रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों को मिलेगी सेवा

February 03, 2025 05:18 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में प्रतिदिन तीन लाख यात्री व कर्मचारी सफर करते हैं तथा उन्हें अच्छा खाना उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के पांच बस स्टैंडों पर ट्रायल तौर पर टूरिज्म विभाग द्वारा और बसों के यात्रियों को रेलवे की तर्ज पर खाना उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।

श्री विज आज अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर आस्था फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई पांच रुपए में थाली सेवा की शुरुआत करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इस भोजना सेवा का लाभ यात्रियों, स्टाफ व रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सामने बस स्टैंड पर यात्री, कर्मचारी व रैन बसेरा में रहने वाले लोगों के लिए मात्र पांच रुपए में प्रात: 11 से दो बजे तक भोजन सुविधा आस्था फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई है जिसकी आज शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा वह हर अच्छा कार्य करने वाले के साथ हैं और वह चाहते हैं कि सामाजिक संस्थाए आगे आए। सारा कार्य सरकारें नहीं कर सकती और लोगों को आगे आकर काम करना चाहिए।

दुर्घटनाओं में 80 फीसदी मानवीय चूक, इसलिए हाईवे पर रेस्ट हाउस बनाने की योजना : परिवहन मंत्री अनिल विज

अम्बाला बस स्टैंड पर दूर-दूर से यात्री आते हैं जिन्हें संस्था द्वारा अच्छा खाना उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी तौर पर भी निर्णय लिए जा रहे हैं और ट्रायल तौर पर पांच बस स्टैंडों पर टूरिज्म विभाग से अनुबंध कर रहे हैं जहां से खाना मुहैया कराया जाएगा। यदि यह कामयाब हुआ तो अन्य बस स्टैंड पर भी यह सुविधा होगी। इसके अलावा रेलवे की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज में भी खाना उपलब्ध कराने की योजना है। रोडवेज में प्रतिदिन तीन लाख यात्री व कर्मचारी यात्रा करते हैं। उन्हें अच्छा खाना उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर हम रेस्ट हाउस बनाना चाहते हैं ताकि वाहन चालक, महिलाएं व यात्रियों को रिफ्रेश होने की बेहतर सुविधा मिल सके। आज जो दुर्घटनाएं हो रही है वह 80 प्रतिशत मानवीय चूक की वजह से हो रही है। मानवीय भूल चालक को आराम नहीं करने की वजह से हो रही है।

बसों के लिए बना रहे ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर ताकि बसों की स्थिति का पता चल सके : परिवहन मंत्री अनिल विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि बसों के लिए उन्होंने एक ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर बनाने के आदेश दिए जिससे पता चल सके कि कौन सी बस कहां पर है। यह ऐप होगी जोकि यात्रियों के मोबाइल पर होगी। इस ऐप से यात्रियों को बसों की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा हम नई एसी व इलेक्ट्रिक बसों की खरीद कर रहे हैं। अम्बाला में लोकल रुट पर पांच इलेक्ट्रिक बसें लगाई गई हैं जबकि अन्य बसों का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम हरियाणा रोडवेज की व्यवस्था सुधारने पर कार्य कर रहे हैं।

हरियाणा परिवहन को परिवहन नहीं बल्कि “परी की बहन” बनाने की कोशिश : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा परिवहन को परिवहन नहीं बल्कि “परि की बहन” कहे और ऐसी कोशिश की जा रही है। सुधार करने में दिक्कत आती है मगर सभी मिलकर परिवहन विभाग का सुधार करेंगे।

उन्होंने कहा अन्य शहरों में भी संस्थाए खाना उपलब्ध कराए तो ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने आस्था फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सतेंद्र सिवाच, रोडवेज जीएम अश्विनी डोगरा के अलावा आस्था फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप आनंद, भाजपा नेता ललता प्रसाद, विपिन खन्ना, बलविंद्र शाहपुर, राजीव गुप्ता, रवि चौधरी, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, मोहित कौशिक, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आस्था फाउंडेशन द्वारा यात्री, बस स्टाफ व रैन बसेरा में रहने वाले लोगों के लिए मात्र पांच रुपए में भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की शुरूआत की है। यह प्रतिदिन साढ़े 11 से दो बजे तक सेवा उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा समाजिक संस्थाए अन्य शहरों में यह व्यवस्था शुरू करना चाहती है तो वह आगे आए। उनका मकसद यात्रियों व स्टाफ को साफ व स्वच्छ खाना उपलब्ध कराना है।

वहीं मंत्री अनिल विज ने नाराजगी के सवाल पर कहा कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है, उन्होंने टविट किया है उसे वह पढ़ लें। वहीं एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनकी बात सुनेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला
वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग
सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' में किया शामिल सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा: राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक - विपुल गोयल करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह