Wednesday, October 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम • हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ • हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला • वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग • तथ्यों को प्रोपेगैंडा से अलग करने की ज़रूरत • विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग
Haryana

जागते रहो, वरना विज साहब(गब्बर) ना आ जाए

November 30, 2024 04:13 AM
कुछ वर्षों पहले  शोले फ़िल्म का डायलॉग  यहां से पचास-पचास कोस दूर गांव में, जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है बेटा सो जा, सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा” मशहूर हुआ था उसी प्रकार से   अधिकारियों  को डर सताने लगा है कि जागते रहो,कही विज साहब ना आ जाएं।

हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार सायं कैथल बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बस अड्डे पर यात्रियों के निर्धारण सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने यात्रियों को पीने के पानी से लेकर साफ-सफाई, शौचालय का रख-रखाव सहित बस अड्डे पर चलाई जा रही दुकानों में गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शौचालय में साफ-सफाई न होने पर संस्थान प्रबंधक सुनील कुमार तथा यात्रियों से धक्का लगवाकर बस स्टार्ट करवाने पर बस चालक मोनू को निलंबित करने के निर्देश दिए। 

 
उन्होंने वर्कशॉप के उन कर्मचारियों के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए, जिन्होंने बस के खराब होने के बावजूद बस चलाने के लिए रूट पर भेज दी। इसके साथ-साथ निरीक्षण के दौरान वीटा बूथ बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सैंपल लेने के निर्देश भी दिए। 
 
परिवहन मंत्री अनिल विज सिरसा से चंडीगढ़ जाते सायं के समय अचानक कैथल बस अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्होंने धक्का मारकर स्टार्ट की जा रही बस को देखा। जिसे चालक स्टार्ट होने के बाद बस को रूट पर लेकर चला गया। इसके बाद उन्होंने संस्थान प्रबंधक के कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां संबंधित कर्मचारी डयूटी पर नहीं मिले। इसके उपरांत वे खाद्य सामग्री की एक दुकान पर पहुंचें, जहां उन्होंने पेय पदार्थों सहित बोतल में बेचे जा रहे पानी की गुणवत्ता के बारे में पूछा। दुकानदार के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने तुरंत खाद्य निरीक्षक व क्षेत्र के थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर नियमानुसार सैंपल लेने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने एक निजी बस का निरीक्षण किया। उन्होंने चालक व परिचालक से बस के संचालन का समय व टिकट काटने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
 
उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि वे निजी बसों में भी टिकटों की जांच करें। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शौचालय के बाहर पहुंचें और शौचालय की साफ-सफाई न होने पर रोडवेज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटें शौचालयों में साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
 
परिवहन मंत्री अनिल विज ने जीएम रोडवेज को निर्देश देते हुए कहा कि रोडवेज को पूरे देश में नंबर वन बनाना है। इसलिए बस अड्डों पर नियमानुसार हर तरह की सुविधाएं यात्रियों को दी जाएं। जिस तरह से जनता उन्हें काम न करने पर माफ नहीं करती, उसी प्रकार अनिल विज के यहां भी माफी का कोई खाना नही है। समय-समय पर शौचालय में फिनाइल आदि का प्रयोग करें। 
 
निरीक्षण के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता संतोष जनक नहीं थी, जिस कारण खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो बसें खराब हालत में आई हैं, उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में बसों की जानकारी देने को कहा है। गांव पिंजुपूरा में बसे न रूकने की शिकायत पर जीएम को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि महीनें के दूसरे शुक्रवार को यह बैठक आयोजित की जाएगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला
वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग
सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' में किया शामिल सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा: राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक - विपुल गोयल करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह