Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
 
Haryana

हरियाणा में एमएसपी पर खरीफ फसलों की खरीद सुगमता से जारी

October 30, 2024 05:42 PM

हरियाणा में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुगमता से की जा रही है। फसल खरीद के लिए किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक मंडियों में 47.44 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 45,76,822 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, अब तक विभिन्न मंडियों में 4,42,759 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है, जिसमें से 4,33,021 मीट्रिक टन बाजरा एमएसपी पर खरीदा जा चुका है। धान व बाजरा किसानों को 9810 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। इनमें धान के लिए 8880 करोड़ रुपये तथा बाजरा के लिए 930 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।

 

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्य नहीं आ रही है। मंडियों से धान का निरंतर उठान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों को फसल बेचने में मंडियों में प्रवेश के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन गेट पास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि सरकार सामान्य धान के लिए 2,300 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए 2,320 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरी खरीद प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

 

प्रवक्ता ने बताया कि अब तक कुरुक्षेत्र में सर्वाधिक 966195 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। वहीं, करनाल में 809770 मीट्रिक टन, कैथल में 790245 मीट्रिक टन, अंबाला में 513324 मीट्रिक टन, यमुनानगर में 512587 मीट्रिक टन, फतेहाबाद में 489196 मीट्रिक टन, जींद में 172051 मीट्रिक टन, सिरसा में 145232 मीट्रिक टन तथा पंचकूला में 76889 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिले की विभिन्न मंडियों में 1,08,494 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हो चुकी है। इसी प्रकार, रेवाड़ी जिले में 95,449 मीट्रिक टन, भिवानी में 69175 मीट्रिक टन, चरखी दादरी में 35946 मीट्रिक टन तथा गुरुग्राम में 35923 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत