Thursday, May 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राववरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिवहरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्सप्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइवहरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अस्पताल में दाखिल घायल स्कूली बच्चों से की मुलाकात

July 09, 2024 05:45 PM

हरियाणा की शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने गत दिवस हुई बस दुर्घटना में घायल स्कूली बच्चों से आज पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। शिक्षा राज्य मंत्री ने सरकार की तरफ से बच्चों के अभिभावकों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।


श्रीमती त्रिखा ने अस्पताल में घायल बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की और बच्चों को दिए जा रहे उपचार का फीडबैक लिया। उन्होंने अभिभावकों का ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की।


शिक्षा राज्य मंत्री ने बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के साथ -  साथ विशेषतौर पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल बच्चों से इलाज व खाने पीने की उचित व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली।


उन्होंने सीएमओ को विशेषतौर पर इलाज की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए और कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण उपचार और अभिभावकों के संतुष्ट होने के उपरांत ही बच्चों को अस्पताल से घर भेजा जाए।


सिविल सर्जन श्रीमती मुक्ता कुमार ने शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि नागरिक अस्पताल में लगभग 11 बच्चे दाखिल हैं जिनमें छ: लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं। इनमें एक लड़का आईसीयू में दाखिल है और उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राव वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिव हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स प्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइव हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा तबादलों पर हरियाणा सरकार के नए निर्देश एक साल के अंदर रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी पाँच वर्ष से अधिक कार्यकाल की छूट चंडीगढ़:हरियाणा के सीएम नायब सैनी जाएंगे असम,10 मई को असम दौरे पर जाएंगे,तीन दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे,असम के लिए सीएम नायब सैनी को बनाया गया है सह पर्यवेक्षक