Wednesday, October 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड • एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान
Chandigarh

विक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्त

April 19, 2024 04:32 PM

विक्रम सिंह सैनी को ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एण्ड कल्चरल अवेयरनैस (ओस्का) का चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति का निर्णय ओस्का की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली मुख्य कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।

ओस्का के महासचिव हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम सैनी को यह जिम्मेवारी उनके सांस्कृतिक तथा सामाजिक कार्यो में समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। उन्होनेे बताया कि ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एण्ड कल्चरल अवेयरनैस (ओस्का) एक स्वैच्छिक रूप से कार्य करने वाला गैर-राजनैतिक एवं गैर-सरकारी राष्ट्रीय स्तर का पंजीकृत संगठन है। यह एक सांस्कृतिक आंदोलन है जो समाज को शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत एवं अन्य कलाओं के प्रति आकर्षित करके उनमें भारत की अमूल्य, विविध एवं समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति रूचि जगाता है व सामाजिक जागरूकता का कार्य भी किया जाता है। यह एक सांस्कृतिक और सामाजिक  आंदोलन है जो कलाओं को बढ़ावा देने के साथ इनको माध्यम बनाकर समाज में फैली कुरीतियों के प्रति जनजागरण करता है। बुराइयों से बचने के उपायों पर रोशनी डालता है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यशालाएॅं, नुक्कड़ नाटक , मंच-प्रदर्शन, सेमिनार, विचार गोष्ठी आदि का आयोजन किया जाता है।

ओस्का विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं गॉंवों-शहरों में व्याख्यान, लद्यु नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शास्त्रीय संगीत, गजल, भजन व हस्ताक्षर अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ आदि के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का कार्य कर रहा है। उन्होने बताया कि इन नियुक्तियों से चंडीगढ़ में शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता हेतु कार्यो जिसमें जल बचाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान मुख्य रूप से शामिल रहेंगे में तेजी आएगी।
विक्रम सिंह सैनी ने उनकी नियुक्ति के लिए ओस्का के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे अपना कार्य पूरी लग्न और निष्ठा से करेंगें और उनको जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरेंगें।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद