Friday, March 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा ने टीबी उन्मूलन में तेजी लाने के लिए अपनाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक : डॉ. सुमिता मिश्राप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की जारीमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने पंचकूला में तीन दिवसीय 38वें वसंत उत्सव का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्यसरकार की प्रदेश की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देना है, प्राथमिकता, संसाधनों के बेहतर उपयोग पर है जोर- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा से राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों पर कोई सरकारी बकाया नहीं: रिटर्निंग ऑफिसरग्रामीण विकास अवसरों और पहलों को बढ़ावा देने में युवाओं को जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी VB-G RAM G डिजिटल अभियान शुरू21 मार्च को दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा युवा सम्मेलन
 
Haryana

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की जारी

March 13, 2026 08:14 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसमें हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के खातों में 328 करोड़ रूपये की राशि डाली गई।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में आयोजित राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और आनलाईन माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता देश के किसानों को दिए गए भरोसे का प्रमाण है। यह उस संकल्प की पुनः पुष्टि है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमारे अन्नदाता के कल्याण के लिए लिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का केंद्र बिंदु है। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के बैंक खातों में 328 करोड़ रूपये पंहुचाने का काम किया है। इसे मिलाकर किसानों को 22 किस्तों में कुल 7 हजार 562 करोड़ रूपये की राशि जारी हो जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को सम्मान निधि देने के साथ साथ खाद पर भी सब्सिडी उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर से जोड़ने का काम हो, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर किसानों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ साकेत कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री राज नारायण कौशिक, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा ने टीबी उन्मूलन में तेजी लाने के लिए अपनाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक : डॉ. सुमिता मिश्रा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने पंचकूला में तीन दिवसीय 38वें वसंत उत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य सरकार की प्रदेश की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देना है, प्राथमिकता, संसाधनों के बेहतर उपयोग पर है जोर- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों पर कोई सरकारी बकाया नहीं: रिटर्निंग ऑफिसर ग्रामीण विकास अवसरों और पहलों को बढ़ावा देने में युवाओं को जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी VB-G RAM G डिजिटल अभियान शुरू 21 मार्च को दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा युवा सम्मेलन हरियाणा में हर महीने 10 तारीख को जारी होंगी सब्सिडी और पेंशन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा हरियाणा में वाहन स्क्रैपिंग और रीसाइक्लिंग उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल