Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में किया जाएगा सुधार-मुख्य सचिव

April 02, 2024 05:44 PM

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में सुधार किया जाएगा ताकि सरकारी कार्य तत्परता के साथ पूरे किया जा सके। उन्होंने कार्यालयों में पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव आज हरियाणा सिविल सचिवालय में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की वर्किंग बारे जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यालयों में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाए रखें। यदि उन्हें किसी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है तो उस बारे तुरंत अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।  

मुख्य सचिव ने सचिवालय में कर्मचारियों की कार्य प्रणाली बारे गहनता से जाना और इसमें सुधार करने के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार्यालय में समय पर आए और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा  अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेवारी और दायित्व के साथ निभाएं। यदि कर्मचारी अपने कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतेंगे तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए सुझाव भी मांगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को नैतिकता एवं सिद्धांत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने हेतु कर्मयोगी कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें लगभग 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है ताकि कर्मचारी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में अवश्य ही सुधार आएगा।

मुख्य सचिव ने राजनैतिक एवं संसदीय कार्य शाखा, कैबिनेट शाखा, मानव संसाधन शाखा, सेवाएं शाखा, प्रशिक्षण शाखा, मुख्यमंत्री सचिवालय शाखा सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव पर्सनल श्री प्रभजोत सिंह, विशेष सचिव मानव संसाधन श्री आदित्य दहिया, संयुक्त सचिव गृह राधिका सिंह, डीएसीएस अनिल भारद्वाज सहित कई अधिकारी साथ रहे। 

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते