Wednesday, June 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भागप्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाकेएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंहनरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारीएनसीआर के एरिया में नहीं होगा कोई बदलाव : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणाभारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागरडॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कीरोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
 
Chandigarh

आर्किटेक्चर से ही चंडीगढ़ है सिटिब्यूटीफुल:अनूप गुप्ता

September 16, 2023 04:16 PM
सिटीब्यूटीफुल चंडीगढ़ वास्तुकला के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। इस शहर की सुंदरता को बरकरार रखने में स्थापना से लेकर आजतक आर्किटेक्ट की भूमिका अहम है।
उक्त विचार चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता ने  पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नौवे चार दिवसीय इन्स एंड आउट शो के दौरान आयोजित आर्किटेक्चर एक्सीलेंस रिकॉग्निजेशन अवार्ड में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर विभिन्न राज्यो से आये हुए आर्किटेक्ट को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने चैंबर द्वारा आयोजित अवार्ड कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को रिकॉगनाइज करना जरूरी है।
इस अवसर पर आर्किटेक्ट नमिता सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सुमित कौर को पब्लिक सर्विस गवर्नमेंट आर्किटेक्ट, तथा संगीता शर्मा को आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन के अर्बन प्लानिंग विभाग को आर्किटेक्चर जेम्स ऑफ चंडीगढ़ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि चैंबर जहां सरकार व उद्योगपतियों के बीच ब्रिज का काम करता है, वहीं विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी लोगों को सम्मानित करके उनकी प्रतिभा का सम्मान भी करता है। इस अवसर पर डॉ.पी एस एन राव, पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ के को-चेयर सुव्रत खन्ना, क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री
चंडीगढ़ में मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: 20 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास घेरा, 2 दिन पहले AAP के करीबी के घर से ₹500 के नोट उड़े थे
मोहाली-चंडीगढ़ में ED की बड़ी रेड, नोटों से भरे बैग फेंके, सड़क पर बिखरे 500 के नोट
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के साथ की बदतमीजी,पत्रकारों ने लगाई क्लास
चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी,लिखा- 14 जहरीले बम लगाए, विदेश मंत्रालय के अफसरों को भी भेजी गई ई-मेल चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी