चंडीगढ़:21 साल की हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।हरनाज का पूरा परिवार खेती या ब्यूरोक्रेसी से संबंधित रहा है। 2017 में कॉलेज में एक शो के दौरान उन्होंने पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी। उसके बाद यह सफर शुरू हो गया। उन्हें घुड़सवारी, तैराकी, एक्टिंग, डांसिंग और घूमने का बेहद शौक है। वे फ्री होती हैं तो इन्हीं शौक को पूरा करती हैं। भविष्य में मौका मिलने पर फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं।हरनाज अपनी पढ़ाई और पेजेंट की तैयारी करने के साथ-साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
अपने नाम कर चुकी हैं ये खिताब
साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़ साल ,2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार, साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब, साल 2021 में मिस यूनिवर्स इंडिया।