Friday, July 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर-कमलों से रिमोट का बटन दबाकर ₹ 14,700+ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियादेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जींद-सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
Editorial

परस्पर संवाद ही लोकतान्त्रिक प्रतिबद्धता का अचूक मापदंड है !

December 13, 2020 10:50 AM

परस्पर संवाद ही लोकतान्त्रिक प्रतिबद्धता का अचूक मापदंड है !
डॉ कमलेश कली
नये संसद भवन के भूमि पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र को जीवन का मंत्र और व्यवस्था का तंत्र बताया। उन्होंने विशेष तौर पर गुरु नानक देव जी को उद्धृत करते हुए "जीवन में संवाद चलते रहना चाहिए", इस पर भी बल दिया। शायद ये बात उन्होंने किसान आन्दोलन के संबंध में कही और सरकार किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है, इस मंतव्य से कहीं हों।प्रजातंत्र में वाद, विवाद, संवाद और प्रतिवाद सब की गुंजाइश होती है, प्रजातांत्रिक व्यवस्था की तो नींव ही सार्थक और रचनात्मक संवाद पर टिकी होती है जो कि न केवल द्विपक्षीय अपितु बहुपक्षीय विचार विमर्श और परस्पर वार्तालाप पर निर्भर करती है । लेकिन अब जो देखने में आ रहा है, सशक्त विपक्ष के अभाव में मौजूदा सरकार अपने बहुमत के बल पर निरंतर मनमानी कर रही है। बिना सहमति बनाए ,प्रजातांत्रिक प्रक्रियाओं को केवल नाम मात्र पूरा कर पहले निर्णय ले लिये जाते हैं, आर्डिनेंस जारी कर देते हैं, बिना डिबेट और डिसकशन के कानून बना लेते हैं, लागू कर देते हैं फिर लोगों को विश्वास दिलाया जाता है कि ये जनहित और आम पब्लिक के फायदे के लिए बनाएं गये है। आर्थिक सुधारों के नाम पर और अपने राजनीतिक फायदे के लिए सरकार जो चाहती है वही कर रही है और विरोध में उठने वाली आवाज को, आंदोलन को और प्रदर्शन को दबा देती है।नोटबंदी, जीएसटी,सीएए ,एन आरसी और अब कृषि कानून सरकार के एकपक्षीय और निरंकुश रवैये को बताते हैं।श्रम कानून बनाने से पूर्व श्रमिकों के नेताओं और उनकी यूनियनों से बिना सलाह-मशवरा किए बना दिये गये, लागू कर दिए गए बाद में उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि ये उनकी भलाई के लिए बनाएं गये है।इसी तरह ही कृषि सुधारों से संबंधित कानूनों का मुद्दा है, सरकार का कहना है कि ये किसानों के फायदे के लिए बनाएं गये हैं , किसान संगठित होकर उनका विरोध कर रहे हैं,जन आन्दोलन कर रहे हैं, उन्हें रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
सरकार तो जनहित में काम कर रही है ,समझ में नहीं आता कौन से और किस के जनहित में काम कर रही है?आम जनता की सुनवाई ही नहीं है ,सब ऊपर से थोपा जा रहा है।
मोदी जी के मुख से संवाद की महत्ता के बारे में सुन कर अच्छा लगा, क्योंकि वो तो केवल बोलते एवं कहते हैं, जबकि संवाद में कहना,सुनना और समझना भी शामिल होता है। चाहे उनकेे "मन की बात" के सत्तर से ज्यादा एपिसोड हों या असंख्य चुनावी रैलियों में भाषण हों या फिर लाल किले की प्राचीर से उनके एतिहासिक संबोधन हों, वो विद्वता पूर्ण होते हैं, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होते हैं, कोई संदेह नहीं पर शायद ही उनमें से कोई संवाद या वार्तालाप की श्रेणी में आता हो। संविधान दिवस मनाने से या नये संसद परिसर का निर्माण कर के लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता सिद्ध नहीं होती,ये तो केवल दिखावा मात्र और प्रचार का तरीका भी हो सकता है, सार्वजनिक जीवन में असल लोकतंत्र प्रतिबद्धता को तो केवल परस्पर संवाद स्थापित करके ही सिद्ध किया जा सकता है, जो कि निरंतर कम हो रहा है।

Have something to say? Post your comment