Monday, June 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मोहाली: डीसी ऑफिस के पास मुठभेड़, बदमाश का एनकाउंटरमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला जेल परिसर का किया उद्घाटनरेवाड़ी को मिला विकास का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा हरियाणा में पंचायतों को मिलेगा अब स्टाम्प ड्यूटी का सीधा लाभ: कृष्ण लाल पंवारहरियाणा में मत्स्य पालन की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान: श्याम सिंह राणाइंग्लैंड के साथ मिलकर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव: नायब सिंह सैनीप्रदेश को योग युक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए योग मैराथन बनी एक संकल्प यात्रा: नायब सिंह सैनीपंजाब के प्रसिद्ध गायक अमित भल्ला (Ninja) ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ संगीत व कला क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।
Haryana

इंग्लैंड के साथ मिलकर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव: नायब सिंह सैनी

June 15, 2025 04:40 PM

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बार इंग्लैंड के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। हर वर्ष अलग-अलग देश में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।हर बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अलग देश को शामिल किया जाता है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

          मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को हरियाणा खेल विभाग, आयुष विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में ब्रह्म सरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन के सफल आयोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता पहले कांग्रेस से तंग थी और अब आम आदमी पार्टी से महातंग हो चुकी है। इन दोनों सरकारों से तंग होने के बाद जनता ने अब पंजाब में भी कमल खिलाने का मन बना लिया है, क्योंकि दोनों पार्टियों ने पंजाब की जनता को सिर्फ सब्जबाग  दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने केवल खुद के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने जनता के बारे में कुछ करना तो दूर उनके बारे में अच्छा सोचा तक नहीं है।

          मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के राज की कानून व्यवस्था को भलीभांति जानती है। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। जहां भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन होता है, वहां पर पुलिस जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेती है।

          मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में जगह दे। उन्होंने कहा कि घटना कब घट जाए, यह इंसान के बस की बात नहीं है। इस दुर्घटना में हमारे जिला की बेटी की भी जान गई है, जोकि बहुत ही दुखद समाचार है। ऐसे समय में पीड़ित परिवारों के हर तरह के सहयोग के लिए सरकार साथ खड़ी है।

          इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक एवं अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर,  हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला जेल परिसर का किया उद्घाटन रेवाड़ी को मिला विकास का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा हरियाणा में पंचायतों को मिलेगा अब स्टाम्प ड्यूटी का सीधा लाभ: कृष्ण लाल पंवार प्रदेश को योग युक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए योग मैराथन बनी एक संकल्प यात्रा: नायब सिंह सैनी
पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमित भल्ला (Ninja) ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ संगीत व कला क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।
मतदाता ही लोकतंत्र का मूल: मुख्य चुनाव आयुक्त ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 15 दिन में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने वाले अम्बाला इंडस्ट्री एरिया सब डिवीजन के जेई को किया निलंबित पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 16 और 23 जून को मानवता के लिए हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए: महीपाल ढांडा मई माह तक अनुसूचित जाति के 311 लाभार्थियों को 221.74 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की प्रदान