Monday, June 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मोहाली: डीसी ऑफिस के पास मुठभेड़, बदमाश का एनकाउंटरमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिला जेल परिसर का किया उद्घाटनरेवाड़ी को मिला विकास का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा हरियाणा में पंचायतों को मिलेगा अब स्टाम्प ड्यूटी का सीधा लाभ: कृष्ण लाल पंवारहरियाणा में मत्स्य पालन की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान: श्याम सिंह राणाइंग्लैंड के साथ मिलकर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव: नायब सिंह सैनीप्रदेश को योग युक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए योग मैराथन बनी एक संकल्प यात्रा: नायब सिंह सैनीपंजाब के प्रसिद्ध गायक अमित भल्ला (Ninja) ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ संगीत व कला क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।
National

हरियाणा में मत्स्य पालन की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान: श्याम सिंह राणा

June 15, 2025 04:41 PM

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा में लोगों का मत्स्य पालन की तरफ रुझान तेजी से बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में खारे पानी वाली राज्य की करीब 5900 एकड़ भूमि को झींगा और मत्स्य पालन के लिए उपयोग में लाया जा रहा है जबकि वर्ष  2014-15 में मात्र 70 एकड़ में मछली पालन होता था।

श्री राणा मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए "अंतर्देशीय मात्स्यिकी और जल कृषि सम्मलेन 2025" में सम्बोधित कर रहे थे।

इस सम्मलेन में कमिश्नर श्रीमती अमनीत पी. कुमार, मत्स्य विभाग के निदेशक श्रीपाल राठी, ज़िला मत्स्य अधिकारी सिरसा श्री जगदीश चन्द्र एवं ज़िला सिरसा के दो झींगा उत्पादक मत्स्य किसान गुरप्रीत सिंह एवं माया देवी ने भाग लिया।

मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी तेजी से उभरता हुआ राज्य बन गया है। मत्स्य पालन प्रदेश में न केवल रोजगार का साधन बन रहा है, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। हरियाणा देश के इनलैंड (भूमि से घिरे) राज्यों में मछली उत्पादन के मामले में प्रति हेक्टेयर दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक जलक्षेत्रों को मछली पालन के अंतर्गत लाना, प्राकृतिक जल स्रोतों में मछलियों का संरक्षण करना, किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज व तकनीकी सहायता देना और मछली विपणन व्यवस्था को मजबूत कर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है।

श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत हरियाणा में अब तक 2719 लाभार्थियों को 203 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। इस योजना में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। सरकार “लखपति दीदी” योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य की करीब 5900 एकड़ खारे पानी वाली भूमि को झींगा और मत्स्य पालन के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। वर्ष 2014-15 में 70 एकड़ में शुरू हुए सफेद झींगा पालन को अब 15 जिलों में किसानों द्वारा किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में 5,900 एकड़ में झींगा पालन कर 15,468 टन उत्पादन हुआ।

कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 52,392 एकड़ भूमि मत्स्य पालन के अंतर्गत लाई गई, जिससे 2.16 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ। उन्होंने बताया कि सरकार ने भी मछली पालन के लिए बजट में बढ़ोतरी की है। विभाग का बजट वर्ष 2014-15 में 6.99 करोड़ था, जो अब चालू वर्ष में 214.76 करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सिरसा को जल कृषि क्लस्टर घोषित किया गया है, जिसकी परियोजना रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जा रही है। वहीं भिवानी के गांव गरवा में 24.5 एकड़ में एक्वा पार्क बनाया जा रहा है, जिसका शिलान्यास इस वर्ष के अंत तक किया जाएगा। सिरसा में भी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना है, इसके लिए जल्द ही भूमि का चयन कर लिया जाएगा।

कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि सरकार ने सौर ऊर्जा सब्सिडी की सीमा 10 किलोवाट से बढ़ाकर 30 किलोवाट कर दी है, जिसमें 9 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। अमृत सरोवर योजना के तहत 2244 तालाबों में से 444 तालाबों की नीलामी हो चुकी है, जिन्हें मत्स्य पालन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। तीन मोबाइल जल परीक्षण वैन किसानों को उनके तालाबों पर जांच सुविधा हेतु दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि झींगा पालन के लिए सब्सिडी को 14 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढाकर 25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की जाए और सोलर सिस्टम व तालाब सुधार को भी इस स्कीम में शामिल किया जाए, ताकि किसान लाभान्वित हो सकें और उनकी आय दोगुनी हो

Have something to say? Post your comment
More National News
इजरायल-ईरान तनाव: नेतन्याहू ने मौजूदा हालात की जानकारी दी- पीएम मोदी जॉर्डन के डिप्टी PM ने ईरानी विदेश मंत्री से बात कर इजरायली हमले की निंदा की एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स मिला अहमदाबाद विमान हादसे में प्लेन पर सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत, एयर इंडिया ने की पुष्टि एअर इंडिया विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत, डिप्टी कमिश्नर ने की पुष्टि अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सुबह 8:30 बजे घटनास्थल पर जाएंगे PM मोदी प्लेन हादसे में पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने की पुष्टि एअर इंडिया प्लेन क्रैश: 'सभी घायलों का इलाज कराएंगे', बोले टाटा संस चेयरमैन अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया टेक ऑफ के 30 सेकेंड के बाद प्लैन क्रैश हुआ', हादसे में बचे यात्री विश्वास ने कहा