Sunday, September 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा पंजाब राज्य स्तरीय नामदेव सम्मेलन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, समाज की प्रमुख मांगें रखी जाएंगीहमारा लक्ष्य संपूर्ण अम्बाला छावनी को नाली मुक्त करना”, 65 करोड़ से सदर क्षेत्र में स्ट्रॉम वाटर लाइन डलने के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज 58 करोड़ रुपए की लागत छावनी के अन्य क्षेत्रों में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ कियागोवा विधानसभा चुनाव 2027: अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन कियामलेशिया के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुएअमित शाह बोले- मुझे विश्वास है कि 2029 तक, 21 NDA शासित राज्यों में UCC होगापंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहींधारूहेंडा: विधायक लक्ष्मण सिंह बोले- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे कार्यक्रमहरियाणा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद किया सफाई कर्मचारी संघ ने किया एलान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रहे साथ में मौजूद
Technology

स्पैम पोस्ट्स से बचाएगा वॉट्सऐप का नया फीचर

March 01, 2018 05:13 AM

COU RSTEY NBT  MARCH 1
स्पैम पोस्ट्स से बचाएगा वॉट्सऐप का नया फीचर


• आईएएनएस, नई दिल्ली

 

अपने प्लैटफॉर्म पर बड़ी संख्या में सर्कुलेट हो रहे स्पैम पोस्ट्स को रोकने के लिए वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर में अगर स्पैम पोस्ट किसी अन्य ग्रुप या उसी ग्रुप का ही कोई मेंबर फॉरवर्ड करेगा तो यह 'फॉरवर्डेड मेसेज' के तौर पर दिखाई देगा।

अगर स्पैमर्स किसी ग्रुप में बड़ी संख्या में ऐसे मेसेज फॉरवर्ड करते हैं तो ऐसी हर पोस्ट के ऊपर 'फॉरवर्डेड मेसेज' लिखा दिखाई देगा। यह फीचर wabetainfo.com ने देखा है जो वॉट्सऐप के 2.18.67 वर्जन के गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम को फॉलो करता है।

वेबसाइट पर बताया गया है कि 'वॉट्सऐप नया फीचर लाने जा रहा है जिसमें किसी अन्य चैट से मेसेज भेजा जाएगा तो उसके सामने 'फॉरवर्डेड मेसेज' लिखा दिखाई देगा। इसमें मेसेज के सामने एक बबल दिखाई देगा।' जब भी कई बार मेसेज फॉरवर्ड किया जाएगा, उसके सामने बबल दिखेगा। वॉट्सऐप दूसरी चैट्स पर स्टिकर्स फॉरवर्ड करने के फीचर को जोड़ने पर भी विचार कर रहा है।
स्पैम मेसेज के ऊपर लिखा होगा फॉरवर्डेड मेसेज

Have something to say? Post your comment