Sunday, September 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा पंजाब राज्य स्तरीय नामदेव सम्मेलन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, समाज की प्रमुख मांगें रखी जाएंगीहमारा लक्ष्य संपूर्ण अम्बाला छावनी को नाली मुक्त करना”, 65 करोड़ से सदर क्षेत्र में स्ट्रॉम वाटर लाइन डलने के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज 58 करोड़ रुपए की लागत छावनी के अन्य क्षेत्रों में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ कियागोवा विधानसभा चुनाव 2027: अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन कियामलेशिया के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुएअमित शाह बोले- मुझे विश्वास है कि 2029 तक, 21 NDA शासित राज्यों में UCC होगापंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहींधारूहेंडा: विधायक लक्ष्मण सिंह बोले- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे कार्यक्रमहरियाणा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद किया सफाई कर्मचारी संघ ने किया एलान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रहे साथ में मौजूद
Technology

हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल के परीक्षण पूरे

September 16, 2017 08:29 AM

Courtesy DAINIK JAGRAN

नई दिल्ली, आइएएनएस : हवा से हवा में मार कर सकने वाली स्वदेशी विजुअल रेंज 'अस्त्र' मिसाइल के विकास संबंधी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। इसके साथ ही इसे वायुसेना में शामिल करने की ओर एक कदम और बढ़ गया है।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन परीक्षणों को 11 से 14 सितंबर के बीच ओडिशा समुद्रतट पर स्थित चांदीपुर से बंगाल की खाड़ी के ऊपर अंजाम दिया गया। एसयू-30 लड़ाकू विमानों के जरिये इन मिसाइलों से पायलट रहित लक्ष्य विमानों (पीटीए) को निशाना बनाया गया। इस दौरान ऐसे सात परीक्षण किए गए और सभी सफल रहे। दो मिसाइलों को युद्धक परिस्थितियों में वारहेड के साथ भी लांच किया गया और उन्होंने लक्ष्यों को बेअसर कर दिया।

इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायुसेना ने मिलकर विकसित किया है। जबकि इन्हें लगाने के लिए लड़ाकू विमानों में बदलाव हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किए। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस मिसाइल की तकनीक बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि' से काफी जटिल है। इसकी वजह यह है कि जब इस मिसाइल को लड़ाकू विमान से लांच किया जाता है तो इसका लक्ष्य दृष्टि में नहीं होता है।

Have something to say? Post your comment