Monday, June 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
यूपीः उन्नाव में साधु की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर नोएडाः जेवर एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत आज से, मंत्री नायडू एयरपोर्ट पहुंचेअमेरिका-ईरान डील के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावटअमेरिका-ईरान के बीच हुई डील, ट्रंप ने दी होर्मुज खोलने की मंजूरीFIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिकाअमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग प्लेन क्रैश, 12 की मौतहरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाममुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम
 
Technology

WhatsApp पर आया नया फीचर, भेज कर सकते हैं ऐसेे मैसेज भी

June 28, 2017 02:55 PM

WhatsApp पर नया फीचर आ गया अब यूजर्स WhatsApp पर सभी तरह की Files सेंड कर सकते हैं। अभी WhatsApp पर Word और PDF फाइल शेयर की जा सकती हैं बाकी फाइल शेयर करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता है या फिर पहले फाइल को क्लाउड पर अपलोड करना होता है फिर डाउनलोड करने के लिए लिंक शेयर करना पड़ता है।ये फीचर आ जाने के बाद वीडियो के अलग-अलग फॉर्मेट, MP3 गाने व APK फाइल को भी WhatsApp पर आसानी से भेज सकते हैं। लेकिन यह फीचर्स अभी कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हुआ है। जल्द ही यह सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।जानकारी मिली है कि सभी के लिए इस फीचर को उपलब्ध कराने के लिए इस फीचर पर टेस्टिंग चल रही है। यह टेस्टिंग एंड्रॉइड, आईफोन और विंडोज फोन पर चल रही है।WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के जरिए सभी तरह की रिपोर्ट भेजी जा सकें, इसकी टेस्टिंग चल रही है। जानकारी मिली है कि भारत, जापान, कुवैत और श्रीलंका के कुछ यूजर इस फीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment