Monday, June 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
यूपीः उन्नाव में साधु की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर नोएडाः जेवर एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत आज से, मंत्री नायडू एयरपोर्ट पहुंचेअमेरिका-ईरान डील के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावटअमेरिका-ईरान के बीच हुई डील, ट्रंप ने दी होर्मुज खोलने की मंजूरीFIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिकाअमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग प्लेन क्रैश, 12 की मौतहरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाममुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम
 
Technology

विश्व पटल पर नए आइटी हब के रूप में उभरेगा नोएडा

November 06, 2016 06:00 AM

कुंदन तिवारी,नोएडा। नेशनल एसोसिएशन सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) का ग्लोबल हेड क्वार्टर नोएडा में खुलने के बाद से आइटी सेक्टर में नई गणना शुरू हो गई है। कारोबार से जुड़े जानकार विश्व पटल पर नोएडा को नए आइटी हब के रूप में उभरता हुआ मान रहे है। आने वाले समय में यह शहर बेंगलुरु, हैदराबाद, पूना, गुड़गांव को पीछे छोड़ नई ऊंचाईयां हासिल कर सकता है।
आइटी कारोबारियों का कहना है कि नैसकॉम आइटी, आइटीईएस कारोबारियों की बहुत बड़ी संस्था है। बहुत सोच विचार कर नोएडा में उसने ग्लोबल हैड क्वार्टर बनाया है। इसके उद्घाटन पर 10,000 स्टार्टअप का लक्ष्य रखा है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आइटी की असीमित संभावनाओं की ओर से नैसकॉम देख रहा है।(दैनिक जागरण से साभार)

Have something to say? Post your comment