Monday, June 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
यूपीः उन्नाव में साधु की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर नोएडाः जेवर एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत आज से, मंत्री नायडू एयरपोर्ट पहुंचेअमेरिका-ईरान डील के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावटअमेरिका-ईरान के बीच हुई डील, ट्रंप ने दी होर्मुज खोलने की मंजूरीFIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिकाअमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग प्लेन क्रैश, 12 की मौतहरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाममुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम
 
Technology

समंदर में ‘नाव’ पर उतारा रॉकेट, अमेरिकी कंपनी ने रचा इतिहास

April 10, 2016 07:16 AM

फ्लोरिडा, 9 अप्रैल
अमेरिका की निजी एयरोस्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने बूस्टर रॉकेट को समंदर में नौकानुमा प्लेटफॉर्म पर उतारकर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स को 4 प्रयासों के बाद यह सफलता मिली है। पांचवें प्रयास में कंपनी के मानवरहित फाल्कन-9 रॉकेट को करीब 3100 किलो के कार्गो और ‘स्पेस हाउस’ के साथ फ्लोरिडा के कैप केनवेरल एयरफोर्स स्टेशन से शुक्रवार शाम 4:43 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 2:13 बजे) लॉन्च किया गया।
करीब ढाई मिनट बाद पृथ्वी से 140 किलोमीटर ऊपर 2 स्टेज वाले इस रॉकेट का मुख्य हिस्सा अलग हो गया। कुछ ही पल बाद यह अटलांटिक महासागर में 300 गुना 100 फुट के तैरते प्लेटफॉर्म पर लैंड हो गया। इससे अलग हुआ कार्गो और ‘स्पेस हाउस’ रविवार तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचेगा।
इस सफलता से उत्साहित स्पेसएक्स के सीईओ इलॉन मस्क ने बताया कि अंतरिक्ष के सफर का खर्च कम करने और रॉकेट को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए यह प्रयोग किया गया।

Have something to say? Post your comment