Saturday, November 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध : श्रुति चौधरी • गुरु रविदास जी की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • संविधान दिवस पर चंडीगढ़ के सुरेंद्र वर्मा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के समारोह में हुए सम्मानित • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात • संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि • चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री नायब सिंह संभालेंगे सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल से सिविल एविएशन विभाग वापिस लिया गया मुख्यमंत्री के मौजूदा विभागों के अलावा सिविल एविएशन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके पास रहेगी • हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित • हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर
Haryana

राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध : श्रुति चौधरी

November 28, 2026 07:12 PM

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और पुनर्वास सहायता प्रदान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य पीड़ितों को हर तरह की सहायता मुहैया करवा कर उन्हें संबल प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और कठिन परिस्थितियों से उबर सकें

 

श्रीमती श्रुति चौधरी आज पंचकूला में तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों की  सहायता के लिए गठित राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित महिलाओं, बालिकाओं और 18 वर्ष तक के बालकों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। विभाग द्वारा संचालित तेजाब पीड़ित राहत एवं पुनर्वास योजना के तहत पीड़ितों को एक लाख रुपये की अंतरिम राहत तथा 100 प्रतिशत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।

 

राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में जींद जिले की एक पीड़िता के तेजाब हमले के उपचार पर हुए खर्च की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

कमेटी ने पीड़िता के उपचार पर खर्च हुए  11,12,614 रुपये तथा 85,953 रुपये के मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति को मंजूरी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, पीड़िता को योजना के तहत एक लाख रुपये की अंतरिम राहत राशि देने की भी स्वीकृति दी गई। इस प्रकार पीड़िता को कुल 12,98,567 रुपये की चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं अंतरिम राहत राशि स्वीकृत की गई है।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़िता को दिव्यांग पेंशन दिलाने के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग को लिखा जाए। इसके अलावा, तेजाब हमले के पीड़ितों को योजना की जानकारी देने के लिए प्रचार अभियान चलाया जाए ताकि वे अपने अधिकार से वंचित न रहें।

 

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव श्री मुकुल कुमार, डीजी डॉक्टर मनीष बंसल और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गुरु रविदास जी की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
संविधान दिवस पर चंडीगढ़ के सुरेंद्र वर्मा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के समारोह में हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात
संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री नायब सिंह संभालेंगे सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल से सिविल एविएशन विभाग वापिस लिया गया मुख्यमंत्री के मौजूदा विभागों के अलावा सिविल एविएशन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके पास रहेगी हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक -