Monday, November 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण • व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज • हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान • ऐतिहासिक नगरी पानीपत के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच बड़ी मांगों पर जताई सहमति : महीपाल ढांडा • अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वस्तु खरीद व निर्माण कार्यों के लिए 231 करोड़ रुपये के टेंडरों को मिली हरी झंडी • 17 नवम्बर, 2026 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी – सुनवाई • शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री : विज
Haryana

अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान

November 16, 2026 09:10 PM

हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को नए ट्रैक्टर की खरीद पर अनुदान देने की योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर की खरीद पर अनुसूचित जाति के पात्र किसानों को तीन लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

 

विभाग के प्रक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पात्र किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए 15 नवंबर, 2026 से 15 दिसंबर, 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों एवं ट्रैक्टर की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनकी कृषि कार्यक्षमता बढ़ाना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत ट्रैक्टर चलित कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है, जिसके लिए पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं।

 

प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान के पास स्वयं की भूमि होना आवश्यक है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम भूमि स्वामित्व भी मान्य होगा। इसके साथ ही आवेदक का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपने नाम की भूमि होने संबंधी प्रमाण पत्र एवं अंडरटेकिंग विभागीय पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

 

उन्होंने बताया कि योजना की शर्तों के अनुसार आवेदक किसान ने पिछले पांच वर्षों में कृषि विभाग से ट्रैक्टर पर अनुदान प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। अनुदान पर ट्रैक्टर प्राप्त करने के बाद किसान अगले पांच वर्षों तक उस ट्रैक्टर को बेच नहीं सकेगा। इस संबंध में किसान को शपथ पत्र भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

 

उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिलावार लक्ष्य का निर्धारण मुख्यालय स्तर पर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के किसानों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। परमिट जारी होने के बाद संबंधित किसान को विभाग द्वारा अनुमोदित ट्रैक्टर निर्माताओं से 15 दिन के अंदर ट्रैक्टर खरीदना होगा। उन्होंने पात्र अनुसूचित जाति के किसानों का आह्वान किया है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और कृषि विभाग की इस योजना का लाभ उठाएं।

 

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की पूरी कीमत का भुगतान लाभार्थी किसान द्वारा अपने बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। नकद भुगतान किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा। ट्रैक्टर खरीदने उपरांत जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा उसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सभी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत अनुदान राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान ऐतिहासिक नगरी पानीपत के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच बड़ी मांगों पर जताई सहमति : महीपाल ढांडा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वस्तु खरीद व निर्माण कार्यों के लिए 231 करोड़ रुपये के टेंडरों को मिली हरी झंडी 17 नवम्बर, 2026 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी – सुनवाई
शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री : विज
हर खबर के ब्यूरो हेड चीफ़ एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा सभी पत्रकारों ने नमः आँखों से चंडीगढ़ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सीनियर HCS अफसर कैप्टन मनीष लोहान को हरियाणा सरकार ने एक और कार्यभार सौंपा!
हर खबर के ब्यूरो हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा कल दोपहर 2.30 पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित होगी