हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाए गए आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित बुकिंग जल्द आरंभ की जाएगी।
आज श्री विजय मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि देश के यशस्वी गृह सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा इस स्मारक के लोकार्पण के पश्चात ऑनलाइन बुकिंग कुछ ही घंटे में निशुल्क एक महीने की पूरी बुकिंग हो गई है।
उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई कांग्रेस के गठन के से 28 वर्ष पूर्व लड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सशस्त्र लड़ी गई और दस्तावेजों के अनुसार इस लड़ाई की शुरुआत अंबाला छावनी से हुई और यह लड़ाई फिर पूरे देश में लड़ी गई।
श्री विज ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सही स्मारक अंबाला छावनी में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने 5 नवंबर को इस स्मारक का लोकार्पण किया है।
उन्होंने कहा कि इस स्मारक को देखने के लिए अगले दिन से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी और कुछ घंटे में ही पूरे महीने की बुकिंग हो गई है। एक महीने के लिए एक दिन में 500 लोगों को निशुल्क बुकिंग की सुविधा दी गई थी लेकिन अब से शुल्क सहित बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।