Wednesday, October 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां • *हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी को दिया लाइसेंस रद्द* • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी • मिलीभगत करके उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर सरेआम मंडियों में बेचा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला • प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर • आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
Haryana

1 नवंबर की इंडिया गठबंधन महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

October 28, 2026 06:36 PM
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की। बैठक का आयोजन सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा किया गया।
बैठक में आगामी महारैली की तैयारियों, प्रदेश से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महारैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई और पार्टी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में वर्तमान सांसदों एवं विधायकों, पूर्व सांसदों एवं पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों तथा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए महारैली के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि इंडिया गठबंधन की महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी संगठनात्मक स्तरों पर सक्रियता बढ़ाई जाए और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए। नेताओं ने महारैली की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव भी रखे तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाने का संकल्प लिया।
हरियाणा कांग्रेस का लक्ष्य है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली में प्रदेश से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
 
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ धर्मपाल मलिक , राज बब्बर , अशोक तंवर , चौ उदयभान , सांसद चौ जयप्रकाश , सतपाल ब्रह्मचारी , वरुण मुलाना एवं करमबीर बौद्ध सहित प्रदेशभर के तमाम नेतागण , पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
*हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी को दिया लाइसेंस रद्द*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी
मिलीभगत करके उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर सरेआम मंडियों में बेचा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला
प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर
आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला
वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग
सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता