Wednesday, October 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी • मिलीभगत करके उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर सरेआम मंडियों में बेचा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला • प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर • आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम • हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ
Haryana

मिलीभगत करके उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर सरेआम मंडियों में बेचा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

October 28, 2026 04:08 PM

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की मंडियों में उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर बेचने के चल रहे खेल पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार किसानों के साथ घोर विश्वासघात कर रही है। करनाल, इंद्री और घरौंडा की अनाज मंडियों में बिना गेट पास के उत्तर प्रदेश का धान खुलेआम खरीदा जा रहा है। यूपी नंबर की पिकअप गाडिय़ों और लोकल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए धान पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय किसानों के रकबे पर यूपी का धान चढ़ाकर रिकॉर्ड में हेरफेर किया है। रकबे में हेराफेरी, फर्जी खरीद और आधिकारिक रिकॉर्ड में घोटाला साफ दिखाई दे रहा है।
अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि यह बहुत बड़ा धान घोटाला है जिसे अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके पिछले कई सालों से अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय किसानों की फसल खड़ी है, लेकिन मंडियों में जगह नहीं मिल रही। यूपी का सस्ता धान घुसपैठ कर स्थानीय खरीद को बर्बाद कर रहा है। जानबूझ कर गेट पास व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त की गई है। एक साथ 40-40 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां घुसाई जा रही हैं ताकि जाम लग जाए और उसकी आड़ में उत्तर प्रदेश से लाया गया धान बिना दस्तावेज के प्रवेश हो जाए। पूरा खेल अधिकारियों की मौजूदगी में चल रहा है। शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है।
इनेलो अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की कि तुरंत जांच कर दोषी अधिकारियों, बिचौलियों और व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई हो। यूपी के धान की घुसपैठ तुरंत रोकी जाए। स्थानीय किसानों को प्राथमिकता दी जाए। गेट पास व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी
प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर
आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला
वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग
सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' में किया शामिल सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार