Wednesday, October 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव • बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर राज्य सरकार की है 'जीरो टॉलरेंस' की नीति • पुलिस शहीदी दिवस के अवसर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हरियाणा पुलिस के 88 शहीद जवानों के बलिदान को किया नमन • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र • हरियाणा सरकार ने 6 आईपीएस और 22 HPS अधिकारियों का किया तबादला
Haryana

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा

October 21, 2026 01:43 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा सरकार से अपने दो वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखने की मांग की है। सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और गरीब परिवारों से अनेक बड़े वादे किए थे। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बताए कि इनमें से कितने वादे पूरे हुए, कितनों पर काम चल रहा है और शेष घोषणाएं कब तक पूरी होंगी।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का वादा किया था। सरकार स्पष्ट करे कि वर्तमान में कितनी महिलाओं को यह राशि मिल रही है, कुल कितनी महिलाएं पात्र हैं और शेष पात्र महिलाओं को कब से लाभ मिलेगा। इसी प्रकार प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक मुफ्त उपचार उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। सरकार बताए कि कितने परिवारों को वास्तविक उपचार कवरेज मिला और कितने मरीज लाभान्वित हुए।

 

सांसद ने कहा कि युवाओं को दो लाख पक्की सरकारी नौकरियां तथा पांच लाख अन्य रोजगार के अवसर देने का वादा किया गया था। सरकार बताए कि दो वर्षों में कितनी नियमित नियुक्तियां हुईं, कितने नए रोजगार सृजित हुए और कितने युवाओं को अप्रेंटिसशिप स्टाइपेंड मिला। हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक कौशल शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की घोषणा पर कितने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित हुए और कितने युवाओं को रोजगार मिला?

 

कुमारी सैलजा ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा ने 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद का वादा किया था। सरकार प्रत्येक फसल की खरीद मात्रा, किसानों की संख्या और भुगतान का विवरण सार्वजनिक करे। सांसद ने पांच लाख शहरी एवं ग्रामीण आवास उपलब्ध कराने के वादे पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि कितने मकान स्वीकृत, निर्मित और लाभार्थियों को सौंपे गए हैं।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि दस आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित करने की घोषणा में कितनी प्रगति हुई, कितना निवेश आया और कितने स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला? बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना से कितने परिवार नियमित लाभान्वित हो रहे हैं? ग्रामीण कॉलेज छात्राओं को कितने स्कूटर वितरित हुए और जिलेवार लाभार्थी सूची कहां है।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि सभी मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस, प्रत्येक जिले में ओलंपिक खेल नर्सरी और हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी जैसी घोषणाओं की वास्तविक स्थिति भी स्पष्ट होनी चाहिए। सरकार बताए कि कितने अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस उपलब्ध है, कितनी खेल नर्सरियां संचालित हैं और कितने पात्र पूर्व अग्निवीरों को नियुक्तियां मिली हैं।

 

सांसद ने कहा कि 36 बिरादरियों के कल्याण बोर्ड, वैज्ञानिक फार्मूले के आधार पर सामाजिक पेंशन वृद्धि, अनुसूचित जाति एवं ओबीसी विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति तथा ओबीसी उद्यमियों को 25 लाख रुपए तक ऋण गारंटी के वादों पर भी लाभार्थियों और बजट का विवरण दिया जाए।

 

कुमारी सैलजा ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, वंदे भारत सेवाओं, चार रैपिड रेल मार्गों, इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो तथा दक्षिण हरियाणा में प्रस्तावित 10 हजार एकड़ के अरावली जंगल सफारी पार्क की प्रगति, मंजूरियों और समयसीमा को सार्वजनिक करने की मांग की।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि भाजपा सरकार अपने दो वर्षों के कार्यकाल का वादावार श्वेतपत्र जारी करे, जिसमें प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति, खर्च की गई राशि, लाभार्थियों की संख्या और अधूरे कार्यों को पूरा करने की समयसीमा स्पष्ट हो। लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही सरकार का दायित्व है। हरियाणा की जनता को अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस परिणाम और पारदर्शी जवाब चाहिए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर राज्य सरकार की है 'जीरो टॉलरेंस' की नीति
पुलिस शहीदी दिवस के अवसर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हरियाणा पुलिस के 88 शहीद जवानों के बलिदान को किया नमन
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा
पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र
हरियाणा सरकार ने 6 आईपीएस और 22 HPS अधिकारियों का किया तबादला
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,हरियाणा पुलिस विभाग में जल्द होगा फेरबदल कई पुलिस अधिकारियों के होंगे तबादले मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश