Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
Haryana

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

October 18, 2026 04:25 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज नगर परिषद अम्बाला सदर के वार्ड नंबर छह से पार्षद संदीप शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चित्रा सरवारा का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इसके अलावा वार्ड नंबर छह से ही आजाद चुनाव लड़ने वाले आशुतोष ने भी आज भाजपा का दामन थामा। दोनों नेताओं को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने निवास पर पार्टी के पटके पहनाते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के बीच उनका स्वागत किया और कहा कि "मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग मिलते गए और कारवाँ बनता गया।"
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद मदनलाल शर्मा व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास बहगल के नेतृत्व में पार्षद संदीप शर्मा, आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस दौरान कहा कि आज भाजपा परिवार में बढ़ौत्तरी हुई है और वार्ड नंबर छह से पार्षद संदीप शर्मा अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी तरह चुनाव लड़ने वाले आशुतोष भी शामिल हुए है। उन्होंने कहा भाजपा की जो विकास करने की राजनीति, काम करने की राजनीति है, आज अम्बाला छावनी का बढ़ा हुआ स्वरूप देख रहे हो, यह अकेला मेरा योगदान नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और लोगों का भी योगदान है। हम न जात-पात की, क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करते। हम केवल विकास की राजनीति करते है, जब हम 1971 में पार्टी में शामिल हुए थे तो यही घुट्‌टी पिलाई गई कि राजनीति सेवा का माध्यम है और इसमें हम सेवा करने के लिए आते है। हमने यह करके दिखाया है। मेरे से पहले का अम्बाला और अब का अम्बाला कहां पहुंच गया है। यह सारा विकास हमने मिलकर किया है और अम्बाला को और बुलंदियों तक पहुंचाएगे। 
 
भाजपा में शामिल हुए पार्षद संदीप शर्मा ने कहा कि वह भाजपा और कैबिनेट मंत्री अनिल विज से प्रभावित हूं। मंत्री अनिल विज मेरे राजनीतिक गुरू हैं, मैने पहले भी काम किया है और मंत्री अनिल विज जी की नीतियों से सारा अम्बाला प्रभावित है और उन्होंने कई विकास कार्य किए है जिन्हें हम बयान नहीं कर सकते। मंत्री अनिल विज के साथ आए है और उनके साथ काम करेंगे। आज मेरे साथ सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। पूरे देश में अनिल विज का नाम है और उनके साथ कार्य करने का बेहतर अनुभव होगा। पार्षद ने कहा कि “जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक अनिल विज का नाम रहेगा”। वहीं, पार्टी में शामिल हुए आशुतोष ने कहा कि भाजपा से वह प्रभावित हैं और उनके नेतृत्व में कार्य करेंगे। 
 
इस अवसर पर पार्षद संदीप व आशुतोष के अलावा काटी राणा, जसविंद्र सिंह, मलिक शर्मा, जसपाल सिंह, संजय बख्शी, सुरेंद्र तंवर, शेर सिंह, मान सिंह पहलवान, रविंद्र, कुसुम, राजन बबी, सुरेंद्र राणा, रविंद्र तोमर, राजन शर्मा, एलसी शर्मा, केके शर्मा, सुरेंद्र, जसपाल, नवीन सूद, देसराज, मलकीत सिंह, सुखदेव शर्मा, विमला शर्मा, रानी, प्रभा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों व महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। 
 
इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी, अतुल महेंद्रू, विजेंद्र चौहान, भरत कोछड़, संजीव अत्री, संजय शिशोदिया, नीतिन धीमान, रवि जाट, अजय बवेजा, बीएस बिंद्रा, आरती सहगल, साधना रानी, अनुज यादव, नविंद्र सिंह, दीपक दीप के अलावा सभी मंडल प्रधान एवं अन्य मौजूद रहे। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें