Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता

October 17, 2026 03:02 PM
भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कथित सीजेपी संगठन द्वारा देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिशों का भाजपा मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके लिए 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में 'लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र हटाओ' अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों के आधार पर जवाब देंगे।

शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अंबाला स्थित भाजपा कार्यालय अंब कमल से प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, हरियाणा में भाजपा सरकार के लगातार 12 वर्ष तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सीजेपी ने गठजोड़ कर असामाजिक ताकतों के हाथों में खेलने का काम किया है। विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं के प्रति आमजन में अविश्वास पैदा करने और कानून की अवहेलना करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट, निर्वाचन आयोग और सेना जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाकर उनकी विश्वसनीयता को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इन प्रयासों का लोकतांत्रिक एवं तथ्यात्मक तरीके से जवाब देगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सदैव लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है। अब विपक्ष की गैर-जिम्मेदाराना राजनीति और अराजकता फैलाने की कोशिशों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र के प्रति विश्वास मजबूत करने तथा विपक्ष के भ्रामक प्रचार की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

22-23 अक्टूबर को पंचकमल में होंगी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 एवं 23 अक्टूबर को पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रवास करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर नौ से दस महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवास की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक पानीपत में आयोजित की जा चुकी है। शनिवार को अंब कमल से 27 संगठनात्मक जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से ऑनलाइन संवाद कर मासिक बैठकों को नियमित करने तथा संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विश्वास जताया कि स्मृति ईरानी और डॉ. भोला सिंह के लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ हरियाणा भाजपा को मिलेगा।

गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण को समर्पित हैं सरकार के दो वर्ष

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देकर निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये की सहायता, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज खोलने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सरकार विदेशी निवेश आकर्षित करने और नए उद्योग स्थापित करने पर विशेष जोर दे रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित हों। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा ने भी आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला प्रभारी मदन चौहान, प्रदेश सचिव गुरप्रीत कौर, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा, मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस