मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष किए पूरे- मुख्यमंत्री
आप सबको नवरात्रों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - मुख्यमंत्री
हरियाणा प्रदेश के जन-जन को पर्वों की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं
साथियों वहां की अति आधुनिक शहरी विकास और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया विजन को साकार करना
स्वीडन की कंपनियों के साथ भागीदारी स्थापित करना और इस दौरान प्रमुख औद्योगिक कंपनियों के साथ कहीं बैठक के माध्यम से वार्तालाप चर्चा भी हुई है
इन बैठकों में 4000 करोड रुपए के निवेश के लिए सहमति बनी - मुख्यमंत्री
इससे प्रदेश में 11000 से अधिक नए रोजगार के अवसर खड़े होंगे
पिछले दिनों सिंगापुर का भी दौरा किया था उस दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ भी बातचीत हुई
5500 करोड रुपए के निवेश के लिए वहां पर भी बनी सहमति- मुख्यमंत्री
इससे स्वास्थ्य वैलनेस में 3000 करोड रुपए, जल उपचार व प्रबंधन में 1500 करोड रुपए और शिक्षा के क्षेत्र में 1000 करोड रुपए के प्रस्ताव भी शामिल
सिंगापुर की कंपनियों के सहयोग से पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स तथा तकनीकी आधारित कारोबार के अगले विकास केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजना
इन दोनों विदेशी दौरों के दौरान हमने निवेशको और उद्योगपतियों को अप्रैल में होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 के लिए भी आमंत्रित किया
आज हरियाणा की जनता के विश्वास से, आशीर्वाद से और सहयोग से बनी हमारी डबल इंजन सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का 2 वर्ष हुए पूरे
हमारे ऊपर विश्वास करने के लिए प्रदेशवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं- मुख्यमंत्री
जनता ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उसे हम सेवा भाव, ईमानदारी और पूरी जवाब देही के साथ निभा रहे है
प्रधानमंत्री ने देश को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने का दिया आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से गहरा जुड़ाव- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 86 हजार करोड रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी
केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हरियाणा को 7 लाख करोड रुपए से अधिक की राशि हुई प्राप्त
उनकी प्रेरणा से हरियाणा ने सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की व्यवस्था अपनाई
प्रधानमंत्री ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में हरियाणा अग्रणी योगदान दे यही हमारा प्रण- मुख्यमंत्री
हमारी सरकार किसान की सभी फसलें MSP पर रही है खरीद- मुख्यमंत्री
खरीफ सीजन 2024 में देर से बारिश होने पर किसानों की मदद के लिए ₹2000 प्रति एकड़ की दर से 1345 करोड रुपए बोनस के रूप में देने का किया काम
पिछले दो वर्षों में 7882 करोड रुपए की राशि किसानों के खाते में पहुंचाने का किया काम
बाजरे की भावांतर भरपाई के रूप में एक लाख 56000 किसानों को 360 करोड रुपए की राशि उनके बैंक खाते में पहुंचाने का किया काम
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 100 वर्ग गज तथा शहरी क्षेत्र में 30 वर्ग गज के प्लाट की रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी भी फ्री की
गरीब के सर पर छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 156000 मकान दिए गए
गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है
अब तक 14 लाख 65 हजार लाभार्थियों को 380 करोड रुपए की सब्सिडी दी गई
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 लाख 50 हजार 538 सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं
सफाई कर्मचारी की कार्य के दौरान मृत्यु होने पर दुर्घटना बीमा राशि ₹5 लाख से बढ़ा कर के 10 लाख रुपए की गई
इन दो वर्षों में हरियाणा प्रदेश के युवाओं के विश्वास को इस सरकार ने और मजबूत किया
हमने बिना पर्ची बिना खर्ची के पिछले दो वर्षों में 46500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी
इन्हें मिला करके पिछले 12 वर्षों में लगभग 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है
हमने जुलाई 2025 में CET परीक्षा का सफल आयोजन करवाया जिसमें 13 लाख 48 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया
हमारे संकल्प पत्र के वायदे के अनुसार परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने का खर्चा सरकार ने किया वहन
प्रदेश में 885 रोजगार मेले और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया
युवाओं को आधुनिक कौशल सीखने के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए
साथ ही करनाल, पानीपत और पंचकूला में तीन जिला कौशल केंद्र भी खोले गए
शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछले दो वर्षों से मजबूती से सरकार ने किया काम- मुख्यमंत्री
पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में 84 राजकीय महाविद्यालय खोले गए- मुख्यमंत्री
प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर हुई 18
मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 और उसके साथ 10 सेक्टोरल नीतियां लागू की
इनके तहत 5 वर्षों में 5 लाख करोड रुपए का निवेश और 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का रखा लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में 164 करोड रुपए की लागत से बनने वाले सिख संग्रहालय का शिलान्यास किया
जागरूक प्रदेशवासियों ने विपक्ष को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का किया काम- मुख्यमंत्री
हरियाणा की जनता ने तीसरी बार आशीर्वाद देकर हमें सेवा का दिया मौका
सभी प्रदेशवासियों को तीसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री