Thursday, October 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ • कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस
Haryana

धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता

October 08, 2026 07:31 PM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में एकता और सामाजिक समरसता है। हमारे धर्म, पूजा पद्धतियां और जीवनशैली अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्र के प्रति हमारी भावना एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र से सशक्त किया है। भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में धर्म नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का कल्याण है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता वीरवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं का लाभ बिना धार्मिक भेदभाव के पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार का संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना है।

डॉ. गुप्ता ने सिख गुरुओं और साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और धर्म की रक्षा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने जैसे निर्णय हमारी गौरवशाली विरासत और बलिदान परंपरा के प्रति सम्मान के प्रतीक हैं।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों को संगठन से जोड़कर मोर्चे का विस्तार किया जाए। संगठन की वास्तविक शक्ति पदों में नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर तक उनकी सक्रियता में निहित है। उन्होंने प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज की प्रगति के लिए गंभीर चुनौती है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हरियाणा के कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को नशामुक्ति, शिक्षा, रोजगार और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में नशा नहीं, किताबें और रोजगार होना चाहिए। पार्टी जहां भी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से सुशासन, सामाजिक समरसता और विकसित भारत का संदेश पहुंचाएं।

डॉ. गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा सभी समुदायों को साथ लेकर प्रदेश में संगठन का आधार और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी डॉ. असलम खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जान मोहम्मद, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ऋचा पाहवा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया, मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, प्रदेश सचिव रवि बतान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे
सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन