Friday, October 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया • किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात • चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने • सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
Haryana

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम

October 02, 2026 09:44 PM

हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला पलवल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ आयोजित कार्यक्रम में स्वयं हाथों में झाड़ू उठाकर स्थानीय नागरिकों के साथ क्षेत्र की साफ-सफाई की और श्रमदान करते हुए कूड़ा-कर्कट उठाया।

 

श्री गौरव गौतम ने कहा कि स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। सभी नागरिकों से अपने घर, गली, मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह आवश्यकता अनुसार डस्टबिन रखवाए गए और दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए गए।

श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वच्छ एवं सुंदर हरियाणा के निर्माण के संकल्प को ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियानों से मजबूती मिल रही है।

 

खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण लिए महत्वपूर्ण बताया था। उनकी जयंती पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से उनके स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में नागरिकों ने स्वच्छता को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए इसे जीवनभर की आदत और जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी