Tuesday, September 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचौनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई ,वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानेंपीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करनाहरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCPदिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौतबिहार के जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 लोग गिरफ्तारदिल्ली: PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के सत्र का उद्घाटन
Haryana

पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचौनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

September 22, 2026 02:32 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष पर तकलीफ हो रही है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। इसके अलावा, विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों का वजूद जनता ने नकार दिया है ये अकेले लड़ें या अलग-अलग लड़ें, इनका खात्मा होना तय है। उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष को देश में मौके मिले, तब-तब ये कुछ करके नहीं दिखा सके और फेल बच्चों को जनता क्यों पसंद करेगी।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आने वाले चुनावों को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है कांग्रेस के बड़े नेताओं का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने सपा के साथ गठबंधन करने से इंकार किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंधरा पोर्ट से होनी चाहिए। अगर आपको पंजाब की रत्ती भर भी चिंता है तो गुजरात से आने वाले नशे को रोकिए। केजरीवाल के इस ट्वीट पर विज ने निशाना साधते कहा केजरीवाल को तकलीफ यह हो रही है कि पंजाब में भाजपा की सरकार आने वाली है, और भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

विज ने कहा कि जब से यात्रा चल रही है इनकी धड़कने बढ़ रही हैं कि अगर इनकी सरकार आ गई तो नशा बंद हो जायेगा और नशे के किंग पिन से जो राजनीतिज्ञ जुड़े हुए हैं, उनकी राजनीती ख़राब हो जाएगी और इसी डर से यह इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है, कि हरियाणा में किसानों के लिए ‘भाजपा का डबल’’ इंजन ‘धोखे का डबल डोज़’ साबित हो रहा है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राज में किसानों की नीतियों पर पूरा जोर दिया जा रहा है, और हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलंे खरीदी जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके छोटे-मोटे काम पूरे हो जाते हैं आज से पहले किसी सरकार ने यह काम नहीं किये।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानें
हरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCP
एम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायता
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*
अम्बाला:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान , आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर शुरू होगा 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरण
अनिल विज के हाथों दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के परिवार को एम डब्लूयु बी द्वारा मिलेगा 10 लाख का बीमा लाभ
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ता
आशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्मा प्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम