Tuesday, September 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किएकिशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकिसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक : मोहन लाल कौशिकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिलसीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनीएनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विजहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएंहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान
Haryana

सीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनी

September 15, 2026 09:19 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सीएमजीजीए द्वारा किए गए कार्यों का रिव्यू किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीएमजीजीए का मुख्य कार्य जमीनी स्तर पर शासन व्यवस्था को मजबूत करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। अतः सभी सीएमजीजीए अपने-अपने जिलों में क्रियान्वित सरकारी योजनाओं पर बारीकि से नजर बनाकर रखें और समय-समय पर उनकी मूल्यांकन रिपोर्ट सीएम कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला में सीएम अनाउंसमेंट की स्थिति पर बारिकी से रिपोर्ट तैयार करें, कौन सी परियोजना किस वजह से रूकी हुई है, उसकी डिटेल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके साथ-साथ निरोगी हरियाणा योजना की ग्राउंड जीरो पर क्या स्थिति है, इसकी भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने जिला व सबडिविजन स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का मूल्यांकन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का औचक निरीक्षण करें और वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी सीएमजीजीए को प्रदेश के स्पोर्टस स्टेडियम और व्यायामशालाओं की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।

 

*जिला की मासिक बैठकों में हिस्सा लें सीएमजीजीए*

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिला के विकास कार्यों को लेकर आयोजित होने वाली मासिक बैठक में सभी सीएमजीजीए हिस्सा लें और सीएम अनाउंसमेंट की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाएं। उन्होंने ई-रजिस्ट्री पोर्टल को लेकर भी रिव्यू किया। इसमें सीएमजीजीए द्वारा बताई गई खामियों पर जल्द से जल्द विभाग की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर बताई गई खामियों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा जिन तथ्यों पर रिपोर्ट तैयार की जाती है, उन पर विशेष फोकस करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नगर निकायों से जुड़े विषयों, एनजीओ मैपिंग, ई-आफिस, सीएफएमएस, एसीआर जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं*

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सेवाओं का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी अस्पताओं को लेकर जल्द से जल्द सभी सीएमओ की बैठक बुलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रदेश में जलभराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए मानसून और नॉन मानसून सीजन के लिए एक एसओपी बनाने के भी निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक : मोहन लाल कौशिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिल एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विज
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुति सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणा हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारी