Tuesday, September 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किएकिशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकिसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक : मोहन लाल कौशिकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिलसीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनीएनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विजहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएंहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान
Haryana

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं

September 15, 2026 09:17 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता होने के साथ-साथ हमें जीवन जीने की सकारात्मक प्रेरणा भी देते हैं। गणेश जी का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया, उसके लिए जीवन की कोई भी समस्या बड़ी नहीं रहती।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में श्रद्धालु को संबोधित कर रहे थे। गणेश उत्सव में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने भी शिरकत की । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली भी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने गणपति बाबा मोरया का स्मरण करते हुए सभी आयोजकों, कलाकारों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने में संतों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। भगवान गणेश हमें विघ्नों का सामना करने और जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से स्वयं संघर्ष करने का साहस प्रदान करें, यही हमारी प्रार्थना होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में विघ्नों को दूर करें और प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस वर्ष भी गणेश महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक : मोहन लाल कौशिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिल सीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनी एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुति सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणा हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारी