Monday, August 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का हरियाणा सरकार ने किया विरोध: ऊर्जा मंत्री अनिल विजखिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलिनेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारीयूपी की IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफानेपाल में फंसे 105 भारतीय सुरक्षित नागपुर लौटे, परिजनों ने किया स्टेशन पर स्वागतनेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 734 हुई
Haryana

खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

August 31, 2026 03:42 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से राज्य सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। पिछले 12 वर्षों में इस दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आज सामने आ रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत रहे हैं और प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान विधायक श्री देवेंद्र हंस द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के संबंध में सदन में बोल रहे थे।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज खिलाड़ियों द्वारा जीते जा रहे पदक उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार की खेल नीति और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भी परिणाम हैं। सरकार का स्पष्ट संकल्प खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुदृढ़ करना तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में चुनकर आए नए विधायकों को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में खिलाड़ियों के लिए क्या किया जाता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए हैं तथा भविष्य में भी खिलाड़ियों के हित में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का हरियाणा सरकार ने किया विरोध: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
धान खरीद कमीशन को लेकर सरकार व HAFED से दो दौर की बातचीत, समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की राह पर जा सकती हैं सहकारी विपणन समितियां
रोहतक कोर्ट का फैसला पूर्व विधायक बाली पहलवान मर्डर केस में दोषी नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणा पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्री तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश