Sunday, August 30, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
धान खरीद कमीशन को लेकर सरकार व HAFED से दो दौर की बातचीत, समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की राह पर जा सकती हैं सहकारी विपणन समितियांCM योगी की लोगों से अपील- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, जांच कराएंकर्नाटक के मंत्री नागेंद्र ने किया इस्तीफे का ऐलान, वाल्मीकि घोटाले में आया था नामनेपाल बाढ़ में 1924 लापता, नेपाली डिजास्टर अथॉरिटी ने जारी किए आंकड़ेराजौरी में LoC पर घुसपैठ की कोशिश, सेना ने गोलीबारी कर किया नाकामउत्तराखंडः देहरादून और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कई समसामयिक विषयों पर हुई चर्चारोहतक कोर्ट का फैसला पूर्व विधायक बाली पहलवान मर्डर केस में दोषी
Haryana

धान खरीद कमीशन को लेकर सरकार व HAFED से दो दौर की बातचीत, समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की राह पर जा सकती हैं सहकारी विपणन समितियां

August 30, 2026 11:17 AM
धान फसल की सरकारी खरीद पर सहकारी विपणन समितियों को मिलने वाले कमीशन के मुद्दे को लेकर सरकार एवं HAFED प्रबंधन के साथ दो दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके बावजूद यदि समितियों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश की सहकारी विपणन समितियां एक बार फिर आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर हो सकती हैं।
 
यह जानकारी देते हुए हनुमान गोदारा, प्रदेश अध्यक्ष (पैक्स प्रकोष्ठ), सहकार भारती हरियाणा ने बताया कि धान खरीद पर पहले समितियों को MSP का 0.25 प्रतिशत कमीशन, लगभग ₹5.97 प्रति क्विंटल, मिलता था, जिसे सितंबर 2025 में घटाकर मात्र ₹1.33 प्रति क्विंटल कर दिया गया। इससे समितियों की आय पर गंभीर असर पड़ा है।
 
गोदारा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 25 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई तथा इसके बाद HAFED प्रबंधन के साथ भी वार्ता की गई। 26 अगस्त को HAFED के Board of Administrators की बैठक के दौरान भी प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर चर्चा की गई और सकारात्मक समाधान का भरोसा दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि सहकारी विपणन समितियां सरकार से टकराव नहीं चाहतीं, बल्कि न्यायसंगत कमीशन और स्पष्ट नीति चाहती हैं। समितियां किसानों की सरकारी खरीद व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और मंडी स्तर पर खरीद, रिकॉर्ड, स्टॉक तथा अन्य operational कार्यों की जिम्मेदारी निभाती हैं।
 
गोदारा ने स्पष्ट किया कि यदि धान खरीद सीजन शुरू होने से पहले कमीशन की पुरानी दर बहाल करने तथा गेहूं खरीद के कमीशन में बढ़ोतरी के संबंध में ठोस एवं लिखित निर्णय नहीं लिया गया तो सहकारी विपणन समितियां अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगी।
 
उन्होंने कहा—
“हम अपना अधिकार मांगते हैं, किसी से भीख नहीं मांगते। सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत किए बिना प्रदेश में सहकारिता को मजबूत करना संभव नहीं है।”
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
रोहतक कोर्ट का फैसला पूर्व विधायक बाली पहलवान मर्डर केस में दोषी नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणा पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्री तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात हैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदी