Monday, August 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयूकिसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदीमानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजाकांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया- ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पादइंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना
Haryana

किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदी

August 24, 2026 08:01 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से करना सरकार की प्राथमिकता है।

 

श्री कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को जिला फतेहाबाद में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 9 का मौके पर निपटान किया गया, जबकि 4 मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर अगली बैठक में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

दैयड़ के किसानों ने शिकायत रखी कि नरमा फसल के बीमा क्लेम में गलत ऑब्जेक्शन लगाए जाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस मामले में एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत की गई।

 

एक अन्य मामले में जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि किसानों के लिए 116.89 करोड़ रुपये का क्लेम स्वीकृत हुआ था, जिसमें से 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कुछ मामलों में मिसमैच के कारण भुगतान लंबित था। बीमा कंपनी द्वारा 23 जुलाई को 33 गांवों के किसानों को 48 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। करीब 30 लाख रुपये की राशि कुछ मामलों में मिसमैच तथा संबंधित किसानों की मृत्यु के कारण लंबित है, जिसका नियमानुसार समाधान कर भुगतान करवाया जाएगा।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना सहित सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र समाधान किया जाए।

 

एक अन्य मामले में ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत रखी। अधिकारियों ने बताया कि कार्य में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भुगतान भी रोका गया है। अधिकारी की नियुक्ति के बाद लंबित कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पाइप लाइन का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करवाया जाए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात हैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू
मानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया- ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदल
अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री