Monday, August 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयूकिसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदीमानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजाकांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया- ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पादइंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना
Haryana

हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिट

August 24, 2026 08:09 PM

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026) के मौके पर महिलाओं और उनके साथ सफर करने वाले 15 साल तक के बच्चों के लिए 36 घंटे की यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

यानी राज्य की सभी महिलाओं के साथ-साथ उनके साथ यात्रा कर रहे 15 वर्ष तक के बच्चों को भी किराया नहीं देना होगा। राज्य परिवहन निदेशक कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जीएम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। इन आदेशों में कहा गया है कि 27 अगस्त 2026 की दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि (रात 12:00 बजे) तक यह छूट लागू रहेगी।

यह सुविधा हरियाणा राज्य के भीतर चलने वाली बसों के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक आने-जाने वाली साधारण बसों पर भी लागू होगी।

अतिरिक्त बसों का संचालनः त्योहारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधकों (GMS) को पर्याप्त संख्या में बसें चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

बस स्टैंडों पर पुलिस बल तैनातः यात्रियों, विशेषकर

महिलाओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए जिला प्रशासन के समन्वय से बस स्टैंडों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

कर्मचारियों के लिए निर्देश: रोडवेज कर्मचारियों को

ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने और यात्रियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी गई है।

रिपोर्ट सौंपने के आदेश: 31 अगस्त 2026 तक इस

योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं एवं बच्चों का आंकड़ा संकलित कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा गया है।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात हैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदी
मानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया- ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदल
अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री