Sunday, August 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पादइंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवानानांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदलदिल्ली:पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थेदिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही रजिस्ट्रेशन होगाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखा
Haryana

इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना

August 23, 2026 04:19 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी क्षेत्र में स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) के नवनिर्मित रेल यार्ड से पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 280 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस रेलवे कनेक्टिविटी के शुरू होने से हरियाणा के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।  इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।

 

इस अवसर मुख्यमंत्री ने पर कहा कि यह शुरुआत हरियाणा को देश के शीर्ष लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में करीब 408 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही यह परियोजना कुल 1300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। यह देश की शीर्ष 50 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना के पूरी तरह तैयार होने के बाद सालाना लगभग 20 लाख कंटेनरों के प्रबंधन की क्षमता विकसित होगी, जिससे ऑटोमोबाइल, मशीनरी, गारमेंट्स और कृषि उत्पादों जैसे प्रमुख उद्योगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नांगल चौधरी का यह हब रेल और सड़क दोनों संपर्कों को आपस में जोड़ता है, जिससे पश्चिमी बंदरगाहों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तक माल की आवाजाही पहले से कहीं अधिक तेज, सुगम और किफायती होगी।

 

उन्होंने कहा कि इस हब के संचालन से पूरे इलाके में रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। सरकार ने इस पूरे क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले ही पूरी कर दी हैं।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आगे आएं और हरियाणा की इस तीव्र औद्योगिक यात्रा में भागीदार बनें।

 

इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा रेल मंत्रालय के उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान,  मनीष अवस्थी,  जितेंद्र श्रीवास्तव,  विवेक त्यागी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदल
अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ,25 तारीख का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा- 12 साल में मोबाइल उत्पादन 33 गुना बढ़ा': लाल किले से PM मोदी
*हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाला शहर पुलिस लाइन मैदान में भारी वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया, इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट की
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल